dharma sangrah

कमजोर मोदी नहीं कर सकते संसद का सामना

Updated: शनिवार, 25 नवंबर 2017 (17:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राफेल रक्षा सौदे तथा उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों पर उठे सवालों से 'कमजोर' पड़ गए हैं और विपक्ष का मुकाबला करने में असमर्थ हैं इसलिए गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद संसद का शीतकालीन सत्र बुलाया गया है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यहां कहा कि यदि संसद का सत्र गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बुलाया गया होता तो वहां की जनता को मोदी सरकार की असलियत का पता लग जाता।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं, निवेश घट रहा है, वित्तीय घाटा बढ़ रहा है, विनिर्माण क्षेत्र में जबरदस्त मंदी है और छोटे कारोबारी तथा आम जनता परेशान हैं। उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बजाय मंत्री पद की आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और मोदी रक्षा सौदा नियमों को तोड़कर राफेल लड़ाकू विमान सौदे में संदेह के घेरे में आ गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि मोदी इन मुद्दों से घिर गए हैं और इसके कारण इतने कमजोर पड़ गए हैं कि वे विपक्ष का सामना नहीं कर सकते हैं। इस सरकार ने देश को जो नुकसान पहुंचाया है, गुजरात विधानसभा चुनाव में उससे जुड़े सवालों से बचने के लिए संसद का शीतकालीन सत्र समय पर नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि सत्र निर्धारित समय पर कराने की बजाए विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद कराए जा रहे हैं।
 
प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का यह आरोप गलत है कि पहले भी विधानसभा चुनाव के कारण संसद का सत्र टाला गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भाजपा गुजरात विधानसभा के पिछले चुनाव का हवाला दे रही है लेकिन वह गलत है और तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख