Daily Horoscope
✕

अमृतसर हादसा : पहली बार सौरभ मदान उर्फ मिठ्‍ठू आया मीडिया के सामने, किया खुलासा

Updated: बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (00:52 IST)
अमृतसर। दशहरे के दिन यहां शाम को रावण दहन के दौरान ट्रेन हादसे में 62 लोगों की मौत के बाद से अंडरग्राउंड हुए दशहरा कमेटी के प्रधान सौरभ मदान उर्फ मिठ्‍ठू पहली बार कैमरे के सामने आए और नेशनल  टीवी पर खुलासा किया कि इस दु:खद घटना के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने पुलिस और कॉर्पोरेशन दोनों से अनुमति ली थी। वे घटना स्थल से इसलिए भागे, क्योंकि लोगों का हुजूम उन्हें मारने आ रहा था। 
 
 
खबरिया चैनल 'एबीपी' न्यूज के रिपोर्टर जगमिंदर पटियाल से विशेष मुलाकात में सौरभ ने कहा कि पिछले 20 -25 सालों से यहां पर रावण दहन का कार्यक्रम होता आया है। चूंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी, लिहाजा पहली बार मैं यह आयोजन कर रहा था। जिस जगह रावण दहन का कार्यक्रम था, वहां चार दीवारी है और 8-8 फुट ऊंची दीवार है। समीप ही रेलवे लाइन भी है, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ।
 
लगा जैसे काल आ गया : सौरभ ने कहा कि रावण में आग लग चुकी थी और कुछ ही मिनट बाद मुझे सहयोगियों ने बताया कि ट्रेन से 2-3 लोग कट गए हैं। फिर खबर आई कि 20 लोग मरे हैं और बाद में यह आंकड़ा 100 का बताया जाने लगा। तब स्टेज पर मेरे पिता, पत्नी, भाई और बहन भी थे। मेरे 62 साल के पिता को मैंने किसी तरह एक्टिवा से घर भेजा। 5-7 मिनट बाद जब लोग मुझे मारने आने लगे तो मैं बहुत डर गया था, मुझे सदमा लगा था। लगा कि जैसे काल आ गया...मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। 
 
अमृतसर से भूमिगत नहीं हुआ हूं : दशहरा दहन शुक्रवार को हुआ था और सौरभ मदान तभी से गायब थे। टीवी पर उन्हें 'दूसरा रावण' कहा जाने लगा और सीसीटीवी में वे कार से भागते हुए कैद हुए थे। मदान उर्फ मिठ्‍ठू ने कहा कि मैं अमृतसर में ही हूं और मुझे भी अपने लोगों के मारे जाने का दु:ख है। मैं पुलिस के पास भी जाऊंगा, अस्पताल में घायलों से मिलूंगा और उनके घर भी जाऊंगा, जिनके परिजन हादसे में मारे गए हैं। मैं अपनी ओर से पूरी मदद और सहयोग करने को तैयार हूं।
 
अनुमति की रसीद भी है सौरभ के पास : यह पूछे जाने पर कि क्या आपकी मदद नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी कर रहे हैं? सौरभ ने कहा कि नहीं। वे मुझे कोई शह नहीं दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस आयोजन के लिए हमने सभी से अनुमति ली थी। कॉर्पोरेशन की रसीद नंबर 7521 अभी भी मेरे पास है। दहन के वक्त दमकल विभाग की गाड़ियां खड़ी थीं। पूरा आयोजन बाउंड्री वॉल के भीतर हो रहा था। जोड़ा फाटक पर भी रावण दहन का बोर्ड लगा दिया था। सभी को पता था कि यहां हर साल रावण दहन का कार्यक्रम होता है।
 
पूरा परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है : दहन के दौरान पास बनी रेलवे लाइन से ट्रेनें भी गुजरीं। स्टेज से बार-बार अनाउंस‍ किया जा रहा था कि पटरी के आसपास से लोग हट जाएं, लेकिन अचानक ट्रेन धड़धड़ाती हुई आई और 59 लोगों की मौत हो गई। 3 लोगों ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ा। उन्होंने कहा कि मरने वाले सब मेरे अपने थे। मुझे भी इस हादसे ने हिलाकर रख दिया है। शनिवार को मुझे पता चला कि मेरे घर पर  70-80 लोगों ने पथराव किया। मेरा पूरा परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है।
 
मैं बेकसूर हूं : सौरभ ने कहा कि जो लोग मुझे 62 लोगों की मौत के लिए कसूरवार मान रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस दादसे में मेरा कोई कसूर नहीं है। मैं बेगुनाह हूं। सभी को मालूम था कि रावण दहन स्थल के पास रेलवे लाइन है। यहां पर करीब 700 से ज्यादा लोग जमा हो गए थे, जिनमें से कई लोग तेज रफ्तार वाली ट्रेन के शिकार हो गए।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख