biodatamaker
✕

अमृतसर ब्लास्ट : एनआईए को हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग, एफआईआर दर्ज

Updated: सोमवार, 19 नवंबर 2018 (10:02 IST)
चंडीगढ़। रविवार को अमृतसर के राजासांसी में संत निरंकारी समागम के दौरान तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले की जांच एनआईए कर रही और इस बीच कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक ग्रेनेड अटैक में शामिल पल्सर की पहचान हो चुकी है। इस सिलसिले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं।


पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द ही इस ग्रेनेड अटैक के गुनाहगार कानून की गिरफ्त में होंगे। स्थानीय लोगों को अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही गांववालों से भी सहयोग की अपील की गई है। खबरों के मुताबिक दो साल पहले पल्सर बेची गई और इस संबंध में और जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा था कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि यह हमला आईएसआई के माध्यम से खालिस्तानी/ कश्मीरी आतंकी समूहों द्वारा किया गया है।

पुलिस टीमों ने कई जगहों पर छापे मारे हैं और उन्हें कुछ संदिग्ध चीजें मिले हैं। जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। इससे पहले शुक्रवार को खबर आई थी कि जैश ए मोहम्मद के खूंखार आतंकी जाकिर मूसा को पंजाब में देखा गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि 6-7 आतंकी पाकिस्‍तान के साथ लगने वाली सीमा से राज्‍य में दाखिल हुए हैं और उनकी योजना दिल्‍ली में घुसने की है। वे राष्‍ट्रीय राजधानी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

मामले में एफआईआर दर्ज : रविवार को हुए इस ग्रेनेड हमला मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिसर के मुख्य गेट पर तैनात निरंकारी पंथ के स्वयंसेवक गगन के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस हमले में मुख्य उपदेशक सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।

अमृतसर के राजासांसी के समीप अदलिवाला गांव में निरंकारी भवन में निरंकारी पंथ के धार्मिक समागम के दौरान यह विस्फोट हुआ। यह स्थान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप है। बाइक पर आए दो लोगों ने ग्रेनेड फेंका था। उनके चेहरे ढंके हुए थे।

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख