shradh paksha
✕

सच हुई अमृता फडणवीस की भविष्यवाणी, मौसम भी बदला, देवेन्द्र की भी CM के रूप में वापसी

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (13:45 IST)
Devendra Fadnavis will be Chief Minister of Maharashtra: वर्ष 2019 के महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अजित पवार के समर्थन से कुछ घंटों के लिए मुख्यमंत्री बने देवेन्द्र फडणवीस को 'बेआबरू' होकर मुख्‍यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। दरअसल, उस चुनाव के बाद भाजपा और शिवसेना ने मिलकर बहुमत तो हासिल कर लिया था, लेकिन मुख्‍यमंत्री पद को लेकर हुई तनातनी के बाद उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था और उद्धव  कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से मुख्‍यमंत्री बन गए थे। ऐसे में फडणवीस हाथ मलते रह गए थे, साथ ही उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी। क्योंकि उन्होंने ताबड़तोड़ राजभवन में जाकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 
 
क्या था अमृता का ट्वीट : जिन अजित पवार के भरोसे फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, ऐन मौके पर उन्होंने भी फडणवीस को अंगूठा दिखा दिया था। फडणवीस मुख्‍यमंत्री तो बन गए थे, लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उस समय फडणवीस की पत्नी अमृता का एक ट्‍वीट काफी सुर्खियों में रहा था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था- 'पलट के आऊंगी शाखों पर खुशबुएं लेकर, खिज़ां की ज़द में हूं मौसम ज़रा बदलने दे'। 
 
अमृता की पोस्ट पर गौर करें तो यह मौसम काफी हद तक उसी समय बदल गया था, जब देवेन्द्र फडणवीस ने महायुति सरकार में उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन 2024 के चुनाव के बाद अमृता की पंक्तियां पूरी तरह सटीक बैठ रही हैं। देवेन्द्र फडणवीस की एक बार फिर महाराष्ट्र में मुख्‍यमंत्री के रूप में ताजपोशी होने जा रही है। इस बार तो महायुति सरकार को बहुमत का भी संकट नहीं है। बाजी पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। 
 
भाजपा का शानदार प्रदर्शन : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे महायुति की उम्मीदों से कहीं ज्यादा अनुकूल हैं। अकेले भाजपा ने ही राज्य में 132 सीटें जीती हैं। दूसरी ओर, सहयोगी शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं। पांच निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। ऐसे में भाजपा पर अब सहयोगी दलों का दबाव भी नहीं रहेगा। अमृता फडणवीस की यह पोस्ट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। 

<

पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएँ लेकर,
खिज़ां की ज़द में हूँ मौसम ज़रा बदलने दे! Thanks Mah for memorable 5yrs as your वहिनी !The love showered by you will always make me nostalgic! I tried to perform my role to best of my abilities-with desire only to serve & make a positive diff???? pic.twitter.com/ePUzQgR9o5

— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) November 26, 2019 >उस समय ट्‍विटर (अब एक्स) पर अमृता की पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने कुछ इस तरह कमेंट किए थे :  ट्‍विटर पर संदीप नामक एक व्यक्ति ने कटाक्ष किया था कि वहिनी मैं आपके लिए बहुत दुखी हूं। आप स्टेज शो नहीं कर पाएंगी और पार्टियां भी अटेंड नहीं कर पाएंगी। पल्लवी ने लिखा था- वहिनी आप जल्दी ही वापस आओगी। रितु ने लिखा चिंता न करें, आप फिर से वापसी करेंगे।  
 
पंडित राकेश शर्मा नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- शाबाश!! आपके जज्बे को प्रणाम, हम आपके साथ हैं और उस पल का हमें भी बेसब्री से इंतजार रहेगा। बहुत खुशनसीब हैं देवेन्द्र फडणवीस भाई, जिनको आप जैसी जीवनसंगिनी मिली। मुकेश यादव ने लिखा था- जिसने संविधान में विश्वास नहीं किया, कोर्ट ने उसे वापसी का टिकट दे दिया। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख