Hanuman Chalisa
✕

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दीं बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (10:17 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में शुभकामना संदेश लिखा।
 
उन्होंने लिखा कि आला सिने हस्ती तथा समाज व राष्ट्र निर्माण के अभियानों के प्रबल पक्षधर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं- राष्ट्रपति कोविन्द। बिग बी का बुधवार को 75वां जन्मदिन है। उनका जन्म उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।
 
मोदी ने भी बिग बी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि जन्मदिन मुबारक हो अमिताभ बच्चन। भारत को उनकी सिनेमाई प्रतिभा और कई सामाजिक कार्यों में योगदान पर गर्व है। मैं उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। 
 
‘आनंद’, ‘जंजीर’, ‘अभिमान’, ‘दीवार’, ‘शहंशाह’, ‘शोले’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘लावारिस’, ‘डॉन’, ‘सरकार’, ‘ब्लैक’, ‘बागबान’ आदि उनके करियर की हिट फिल्मों में शामिल हैं। अमिताभ को 4 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने 15 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं।
 
अमिताभ पद्मश्री (1984), पद्मभूषण (2001), पद्मविभूषण (2015) भी प्राप्त कर चुके हैं। इन दिनों वे छोटे पर्दे पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख