ramcharitmanas

बच्चों की दुनिया को सुरक्षित बनाने के लिए सभी लोग आगे आएं : अमिताभ

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (11:03 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की 'भारत यात्रा' के समर्थन में आगे आते हुए लोगों से बच्चों की दुनिया को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका अदा करने की अपील की है। अमिताभ ने बुधवार को एक वीडियो जारी करके बच्चों के साथ दुष्कर्म और उनके प्रति यौन हिंसा के खिलाफ सत्यार्थी की मुहिम को समर्थन देने की घोषणा की।
 
अभिनेता ने बेहद मार्मिक शब्दों में लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में जो कुछ भी हो रहा है उस पर हमें पैनी नजर रखनी चाहिए और बुराइयों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। हमें मूकदर्शक नहीं बनना है। हमें बचपन से सुनने वाले इस वाक्य से बाहर आना चाहिए कि 'हमने देखा, पर हम प्रत्यक्षदर्शी नहीं हैं, हमने सुना लेकिन हमारे कान बहरे हैं।' 
 
उन्होंने कहा कि बच्चे हमारा कल हैं। वे देश के भविष्य हैं। उन्हें दुर्व्यवहार के दलदल से बाहर निकालकर प्रकाश में लाना है। सत्यार्थी ने बच्चों के साथ दुष्कर्म और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहारों को लेकर शांतिपूर्ण युद्ध छेड़ा हुआ है। हम सभी को इस युद्ध में शामिल होना चाहिए।
 
सत्यार्थी ने बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा समेत सभी बुराइयों को लेकर इस वर्ष 11 सितंबर से कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल से 35 दिनों की भारत यात्रा शुरू की है। वे बच्चों की सुरक्षा एवं आजादी को लेकर 36 वर्षों से विश्वभर में अभियान चला रहे हैं और उनके अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। उनको इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2014 में शांति के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। (वार्ता)

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

उदयपुर में खौफनाक घटना, महिला पर अटैक, आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नाक काटकर 9वीं मंजिल से फेंकने की कोशिश

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

अगला लेख