sundarkand
✕

तुर्की के हवाई हमले में उत्तरी इराक में 13 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (10:44 IST)
अंकारा। तुर्की के जेट विमानों ने बुधवार को उत्तरी इराक में लक्ष्य बनाकर हमला किया जिसमें 13 संदिग्ध कुर्दिश लड़ाके मारे गए। सशस्त्र बलों की ओर से जारी बयान कहा गया कि उत्तरी इराक में हवाई हमले में एक अलगाववादी आतंकवादी संगठन के 13 सदस्यों को मारकर हमले की तैयारी को विफल कर दिया गया। 
 
इस बयान में बताया गया कि तुर्की कुर्दिस्तान श्रमिक पार्टी (पीकेके) को आतंकवादी कहता है। पीकेके ने 1980 के दशक से तुर्की में मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व में अलग कुर्दिस्तान की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है और सीमा पार उत्तरी इराक में भी इसका आधार है, जहां तुर्की हमेशा निशाना बनाकर हमले करते रहता है। 
 
तुर्की की सेना उत्तरी इराक में कुर्द की स्वतंत्रता के लिए सोमवार को हुए जनमत संग्रह के बाद इराकी सैनिकों के साथ अपनी सीमा के पास संयुक्त सैन्य अभ्यास भी कर रही है। तुर्की तथा इराक इस जनमत संग्रह से नाराज हैं। तुर्की को डर है कि इससे उसके देश के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में अलगाववादियों को प्रोत्साहन मिल सकता है इसलिए उसने आर्थिक तथा सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर लगाई रोक

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

अगला लेख