Hanuman Chalisa
✕

पुंछ में अमित शाह ने भरी हुंकार, भारत को नुकसान पहुंचाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में शुरू हुआ जम्मू-कश्मीर का विकास उकसावेभरी हालिया कार्रवाइयों के बावजूद न तो रुकेगा और न ही धीमा पड़ेगा

Updated: शुक्रवार, 30 मई 2025 (14:32 IST)
Amit Shah warned Pakistan: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को कड़ा और निर्णायक जवाब दिए जाने की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में 2014 में शुरू हुआ जम्मू-कश्मीर का विकास उकसावेभरी हालिया कार्रवाइयों के बावजूद न तो रुकेगा और न ही धीमा पड़ेगा।ALSO READ: आज बालासाहब होते तो PM मोदी को गले लगा लेते, जानिए अमित शाह ने किस पर किया कटाक्ष
 
प्रदेश की प्रगति जल्द ही पुन: अपनी गति पकड़ेगी : शाह ने सीमावर्ती जिले पुंछ से आश्वासन और संकल्प का संदेश देते हुए कहा कि हालिया अशांति के कारण विकास में आई रुकावट क्षणिक है और केंद्र शासित प्रदेश की प्रगति जल्द ही पुन: अपनी गति पकड़ लेगी।ALSO READ: 100KM घुसकर आतंकी कैंप किए तबाह, पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी पर क्या बोले अमित शाह

गृहमंत्री ने हालिया भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी के बलिदान की बात स्वीकार करते हुए सशस्त्र बलों और असैन्य प्रशासन की बहादुरी एवं तत्परता की सराहना की। उन्होंने गोलाबारी के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया की भी प्रशंसा की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी; चीन से जुड़े मामले में बढ़ी जांच

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

अगला लेख