sawan somwar

बंद हुआ अमित शाह का अकाउंट, ट्विटर ने मानी भूल

Updated: शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (13:00 IST)
नई दिल्ली।  ट्विटर की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अकाउंट असावधानीवश हुई भूल के कारण अस्थायी तौर पर बंद किया गया था और उस फैसले को तत्काल वापस ले लिया गया। ट्विटर के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि अकाउंट अब सुचारू ढंग से चल रहा है।

ALSO READ: लेह को लेकर फिर वि‍वादास्‍पद ट्वीट, सरकार ने ट्‍विटर को जारी किया नोटिस
ट्विटर ने एक कॉपीराइट धारक की रिपार्ट पर गुरुवार को शाह के ट्विटर अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर हटा दी थी जिसके बाद शाह की तस्वीर पर क्लिक करने पर एक खाली पेज नजर आ रहा था जिसमें संदेश लिखा था ‘मीडिया नॉट डिस्प्लेड’।
 
ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, ‘असावधानीवश हुई भूल की वजह से हमने अपनी वैश्विक कॉपीराइट नीतियों के तहत इस खाते को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। तत्काल फैसले को वापस ले लिया गया और अब अकाउंट पूरी तरह से चालू है।‘ ट्विटर पर शाह के 2.36 करोड़ फॉलोअर हैं।
 
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब सरकार ने लेह को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की बजाय जम्मू कश्मीर का हिस्सा दर्शाने के लिए ट्विटर को नोटिस जारी किया।
 
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार ट्विटर को पांच कार्यदिवस में इस बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है कि गलत मानचित्र दर्शाकर भारत की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान करने के लिए इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। (भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

मैडम और सर बाथरूम में प्यार करते हैं, पढ़ाते नहीं, स्‍कूल की जल्‍दी छुट्टी कर देते हैं, बच्‍चों की शिकायत पर जांच शुरू

तमिलनाडु CM विजय के यू-टर्न पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके, कहा डर लग रहा है तो सुधारो व्यवस्था

Qualcomm Snapdragon 8 Elite : 22 सितंबर को दो नए चिपसेट का होगा खुलासा

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

अगला लेख