biodatamaker

उद्धव ने हिंदुत्व को पाखंड कहने वालों से मिलाया हाथ, अमित शाह ने ठाकरे पर साधा निशाना

Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2024 (00:02 IST)
Amit Shah News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें उन लोगों के साथ गठबंधन करने के लिए शर्म आनी चाहिए जो हिंदुत्व को पाखंड कहते हैं, भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं और आतंकवादी अजमल कसाब को बिरयानी खिलाते हैं।
 
शाह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा शरद पवार) प्रमुख शरद पवार पर यह झूठ बोलने का आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में निवेश नहीं आ रहा है। शाह ने पवार पर पलटवार करते हुए कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के शासन के दौरान विकास के मामले में राज्य की ‘रैंकिंग’ गिर गई थी लेकिन अब महायुति सरकार के तहत यह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित कर रहा है।
ALSO READ: राहुल गांधी के वंशज भी अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर पाएंगे, सांगली में गरजे अमित शाह
राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झूठ की फैक्टरी करार दिया और आरोप लगाया कि वह अग्निपथ योजना के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि ठाकरे उन लोगों के साथ बैठे हैं जो हिंदुत्व को ‘पाखंड’ कहते हैं।
 
उन्होंने कहा, आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्होंने अफजल खान और औरंगजेब की कब्रों की रक्षा की। आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जो हिंदुओं को आतंकवादी कहते हैं। आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्होंने (26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दोषी) अजमल कसाब को बिरयानी खिलाई। आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जो भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद ठाकरे ने कांग्रेस और राकांपा के साथ हाथ मिला लिया था।
ALSO READ: अमित शाह बोले, आतंकवाद के खिलाफ ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है सरकार
शाह ने कहा, शरद पवार इस उम्र में भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे। वह कहते हैं कि महाराष्ट्र में निवेश नहीं आ रहा है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि उद्धव जी के साथ आपकी सरकार के दौरान महाराष्ट्र की विकास रैंकिंग गिर गई थी लेकिन (देवेंद्र) फडणवीस और (एकनाथ) शिंदे के नेतृत्व वाली हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र में एफडीआई आ रहा है।
 
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फडणवीस और शिंदे के माध्यम से महाराष्ट्र में सड़क संपर्क, समृद्धि एक्सप्रेसवे, मुंबई कोस्टल रोड, अटल सेतु, मुंबई और पुणे में मेट्रो ट्रेनें, सिंचाई परियोजनाओं जैसी कई परियोजनाएं शुरू की हैं। सातारा को वीरों की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के हजारों युवा सेना में सेवारत हैं।
ALSO READ: गृहमंत्री अमित शाह बोले- मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का हो जाएगा सफाया
उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी ने ‘एक रैंक एक पेंशन’ का वादा किया था लेकिन कांग्रेस के 40 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद वादा पूरा नहीं किया गया। मोदी ने इसे पूरा किया। शाह ने कहा, राहुल गांधी झूठ फैलाने की फैक्टरी हैं। वह अग्निपथ योजना के बारे में झूठ फैला रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, वह कह रहे हैं कि अग्निपथ सेना के जवानों को बेरोजगार बना रहा है। आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि अग्निपथ युवाओं को बेरोजगार बनाने की योजना नहीं है, बल्कि यह सेना को युवा बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा करने के बाद हर अग्निवीर को नौकरी मिलेगी।
 
शाह ने शरद पवार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा कराड (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक पृथ्वीराज चव्हाण से स्थानीय स्तर पर किए गए कार्यों का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा, वे हिसाब नहीं देंगे, लेकिन मैं बनिए (व्यापारी) का बेटा हूं और मेरे पास हिसाब है।
ALSO READ: अमित शाह पर कनाडा के आरोप, भारत ने कनाडा को लगाई लताड़
उन्होंने आरोप लगाया, संप्रग में पवार और चव्हाण के केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान राज्य को केवल 1.91 लाख करोड़ रुपए मिले, लेकिन मोदी के 10 साल के कार्यकाल में महाराष्ट्र को 10.15 लाख करोड़ रुपए मिले। और फिर भी शरद पवार जी कहते हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ है। लेकिन अगर कोई अन्याय हुआ है तो वह शरद पवार एंड कंपनी ने किया है। इससे पहले सांगली के शिराला में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में एमवीए का ठीक उसी तरह से सफाया हो जाएगा जैसा हरियाणा में कांग्रेस का हुआ था।
 
शाह ने कहा, अगर गलती से महाराष्ट्र में एमवीए सत्ता में आ जाए तो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, (शरद) पवार साहेब अपनी बेटी के लिए यह पद चाहते हैं और कांग्रेस में एक दर्जन नेताओं ने मुख्यमंत्री बनने के लिए पहले ही कपड़े सिला लिए हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग अपने बेटों को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं उन्हें शिराला के लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए।
ALSO READ: आतंकवाद, घुसपैठ, धार्मिक तनाव भड़काने के प्रयासों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी : अमित शाह
उन्होंने कहा, इस क्षेत्र का विकास केवल मोदी जी के नेतृत्व में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार की महायुति द्वारा ही हो सकता है। हम आपको बताना चाहते हैं कि मोदी जो भी वादे करते हैं, उन्हें पूरा करते हैं। उन्होंने कहा, लेकिन कांग्रेस नेता जो वादे करते हैं, वे कभी पूरे नहीं होते। शाह ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद कहते हैं कि उनकी पार्टी जो भी वादे करती है, वे काल्पनिक होते हैं।
 
महायुति के चुनाव जीतने का विश्वास जताते हुए शाह ने चुटकी लेते हुए कहा, एमवीए के लोगों ने यह सोचकर करोड़ों रुपए के पटाखे खरीदे थे कि वे हरियाणा में जीतेंगे लेकिन ज्यादातर जगहों पर उन्होंने अपने पटाखे भाजपा कार्यकर्ताओं को दे दिए। हरियाणा में कांग्रेस का सफाया हो गया। इसी तरह महाराष्ट्र में एमवीए का सफाया हो जाएगा क्योंकि भाजपा सरकार बनाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अगला लेख