sundarkand

कांग्रेस है 'कट, कमीशन, करप्शन' की पार्टी : अमित शाह

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (18:31 IST)
Amit Shah targeted Congress : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे 'कट, कमीशन और करप्शन' वाली पार्टी करार दिया तथा विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की आलोचना करते हुए कहा कि 27 दलों ने अपने खुद के हित साधने के लिए हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी लोगों के कल्याण के लिए काम करती है।
 
हरियाणा सरकार द्वारा यहां आयोजित ‘अंत्योदय सम्मेलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने राज्य के समग्र विकास के लिए मनोहरलाल के नेतृत्व वाली सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने पिछले नौ वर्षों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद को समाप्त किया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार किया है।
 
नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अगले आम चुनाव में भाजपा को वोट देने के लिए कहा। कार्यक्रम में शाह ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल और अन्य की मौजूदगी में 'अंत्योदय' परिवारों के लिए पांच योजनाएं शुरू कीं।
 
उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा की आलोचना करते हुए कहा, मैं (भूपेंद्र) हुड्डा जी से पूछना चाहता हूं कि क्या पिछले नौ वर्ष में (भाजपा के तहत) जो विकास हुआ वह दिखाई दे रहा है या (आपकी) आंखें अभी भी बंद हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस न तो हरियाणा का विकास कर सकती है और न ही देश का।
 
केंद्रीय गृहमंत्री ने आरोप लगाया, कांग्रेस कट, कमीशन और करप्शन की पार्टी है। पार्टी का हाथ (चुनाव चिह्न) हरियाणा के लोगों के साथ नहीं है। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को घमंडिया गठबंधन करार देते हुए शाह ने आरोप लगाया कि इसमें शामिल सभी 27 दल परिवारवादी हैं।
 
शाह ने कहा, सभी 27 दल 'परिवारवादी' हैं। किसी को अपने बेटे को समायोजित करना है, किसी को अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना है, किसी को अपने बेटे को एजेंसियों से बचाना है, जबकि किसी को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। कुछ को मैडम का वफादार बनना है। क्या ये लोग जनता का कुछ भला कर सकते हैं?
 
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे, जिन्होंने (अयोध्‍या में राम) मंदिर की नींव रखी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को विशाल मंदिर में भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख