biodatamaker

साधु-संतों के आशीर्वाद से भारत बनेगा विश्व गुरू : शाह

Updated: बुधवार, 11 मई 2016 (21:23 IST)
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साधु-संत से निवेदन किया कि वे अपनी साधना से देश को विश्वगुरु बनने का आशीर्वाद दें। शाह ने दोपहर सिंहस्थ मेला क्षेत्र के दीनदयालपुरम चरैवेति शिविर में आयोजित संत अभिनदंन समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अन्य अखाड़ों के प्रमुख के सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सौभाग्य से उनके परिवार को शंकराचार्य जयंती के अवसर पर सभी संतों के दर्शन हुए और यहां क्षिप्रा एवं नर्मदा का जल बहता देख आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने कुदरत की आपदा के बावजूद सिंहस्थ में अच्छे कार्य कर पुण्य का काम किया।  
इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं को देश का सेवक मानते हैं और वे स्वयं भी जनता के सेवक हैं और सेवक के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के साधु-संतों का सम्मान करने से सिंहस्थ सफल एवं सार्थक हो गया है। भारत की परंपरानुसार साधु-संतों के मार्गदर्शन में सरकार चले ऐसा आशीर्वाद दें कि सरकार कल्याणकारी योजना के माध्यम से आगे बढ़ें। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं अद्भुत आनंद की वर्षा महसूस कर रहा हूं और साधु-संत प्रधानमंत्री मोदी को भी देश को आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दें, ताकि वे कुशल संचालन कर सकें।
 
समारोह में भाजपा अध्यक्ष शाह एवं मुख्यमंत्री चौहान ने अखाड़ा परिषद के 13 एवं अन्य अखाड़ों के प्रमुख का शॉल एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। (वार्ता)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

अगला लेख