Daily Horoscope
✕

बिहार में अमित शाह का ऐलान, नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (15:02 IST)
लौरिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की अपनी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने के लिए भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन किया है।
 
पश्चिम चंपारण जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि जद-यू नेता ने बिहार को फिर से जंगल राज में धकेल दिया है। भाजपा बिहार में पूर्ववर्ती कांग्रेस-राजद के नेतृत्व वाले शासन को जंगल राज का दोषी ठहराती रही है। उन्होंने कहा, आया राम, गया राम अब बहुत हुआ, पार्टी के दरवाजे अब नीतीश कुमार के लिए हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।
 
बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के जद (यू) की तुलना में कहीं अधिक सीटें जीतने की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश को एक और कार्यकाल के लिए समर्थन देने का अपना वादा निभाया था।
 
भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश और लालू बिहार को पिछड़ेपन के भंवर से बाहर नहीं निकाल सकते। अब समय आ गया है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाए। अगले लोकसभा चुनाव में इसे साबित कर दिखाएंगे।
 
लगभग आधे घंटे के अपने भाषण में शाह ने जनसांख्यिकीय असंतुलन और इसे ठीक करने के मोदी सरकार के संकल्प के अलावा सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट हवाई हमले, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाने जैसे साहसिक कदमों का जिक्र किया। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख