1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit shah on NRC in Parliament

अमित शाह का संसद में लिखित बयान, राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी लागू करने पर फैसला नहीं

Amit shah
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में स्पष्‍ट कर दिया कि पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) लागू करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।
 
गृह मंत्री अमित शाह ने एक तारंकित प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार ने एनआरसी को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने का कोई निर्णय नहीं लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर असम में एनआरसी लागू कर दिया गया है। स्वयं सत्तारूढ़ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सदन से बाहर यह कह चुके हैं कि एनआरसी को पूरे देश में लागू किया जायेगा। देश के कई हिस्सों में तभी से इसका विरोध शुरू हो गया था।
अगला लेख
Defence Expo 2020 : एक-दूसरे को दिखाते हैं आंख, भारत में एक मंच पर नजर आएंगे