sundarkand

जय शाह के मुद्दे पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (13:53 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने पुत्र जय शाह की कंपनी पर लगे आरोपों पर शुक्रवार को चुप्पी तोडते हुए कहा कि इसमें भ्रष्टाचार जैसी कोई बात नहीं है तथा जो लोग इसके कारोबार के बढ़कर 80 करोड़ का होने की बात करते हैं वे यह क्यों नहीं बताते कि इसके बावजूद कंपनी को डेढ़ करोड़ का घाटा ही हुआ था।
 
शाह ने अपने गृहप्रदेश गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के अनगिनत आरोप लगे हैं पर एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि उसने जय की तरह 100 करोड़ रुपए का आपराधिक मानहानि का मामला अदालत में दर्ज कराया हो। हालांकि जय पर भ्रष्टाचार का आरोप भी नहीं लगा है।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि हम लोग भी ऐसा ही चाहते हैं, जिसके पास भी इस संबंध में तथ्य हों उन्हें अदालत के समक्ष रखना चाहिए।
 
शाह ने कहा कि जय की कंपनी ने न तो सरकार के साथ एक रुपए का लेनदेन किया, न सरकारी जमीन ली और ना ही सरकार के साथ कोई अनुबंध किया। इसमें बोफोर्स सौदे जैसे कमीशन लेने वाली कोई बात भी नहीं है। जहां तक कारोबार की बात है तो अगर कोई व्यक्ति एक कंपनी खोलकर एक साल में एक करोड का कारोबार करता है तो यह तो नहीं कहा जा सकता कि उसका कारोबार एक करोड़ गुना बढ़ गया।
 
जो लोग जय की कंपनी का कारोबार बढ़कर 80 करोड होने की बात कर रहे हैं वह यह भी क्यों नहीं बताते कि इसके बावजूद इसे डेढ़ करोड का घाटा हुआ। दूसरी बात यह कंपनी कमोडिटी यानी वस्तु निर्यात के कारोबार में थी जिसमें बड़े कारोबार में भी बहुत कम लाभ की ही गुंजाइश होती है। कंपनी ने चावल, मक्का आदि का निर्यात किया था तथा धनिया का आयात किया था।
 
 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जय की कंपनी ने सारा कारोबार बैंक के माध्यम से किया था और उसे दी गई लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत राशि का पूरे ब्याज के साथ भुगतान भी कर दिया गया था।
 
ज्ञातव्य है कि जय की कंपनी के कारोबार में 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद कुछ ही समय में 50 हजार से बढ़कर कारोबार के 80 करोड़ होने की खबर एक वेब पोर्टल पर प्रकाशित हुई थी। जय ने इसके लेखक और पोर्टल के संपादकों समेत सात लागों के खिलाफ यहां अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
रोहिंग्या मामले में कांग्रेस पर निशाना : टीवी चैनल आजतक के कार्यक्रम में शाह ने रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि यह मानवाधिकार का मुद्दा नहीं है, यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। हम बहुत भुगत चुके हैं। सीमा पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने कहा कि हम रोहिंग्याओं को म्यांमार की सीमा में ही कपड़े, भोजन, दवाइयां आदि अन्य सुविधाएं देने को तैयार हैं। 
 
रोहिंग्या मामल में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा प्रमुख ने कहा कि विपक्षी पार्टी को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि वह रोहिंग्या मामले में क्या चाहती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता शशि थरूर रोहिंग्या मुस्लिमों को शरण देने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में गुजरात के लोग माफिया से परेशान थे। 1995 के बाद नरेन्द्र मोदी ने राज्य में जो विकास का मॉडल खड़ा किया था, उसी के चलते आज गुजरात देश का विकसित राज्य है। 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, SIT जांच रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

भाजपा का बड़ा फैसला: तरुण चुघ बने गुजरात भाजपा के नए प्रभारी

दक्षेश्वर महादेव मंदिर: सावन में क्यों खास है कनखल का यह शिव धाम?

LIVE: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

अगला लेख