suvichar
✕

मां गंगे! बंगाल में भाजपा पर कृपा कर, गंगासागर तट पर अमित शाह (देखें फोटो)

Updated: गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (15:51 IST)
कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में पवित्र गंगा का सागर से मिलन होता है, इसी तरह बंगाल में भाजपा के 'मिलन' अर्थात सत्ता की आस लिए गृहमंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे गंगासागर भी पहुंचे। उन्होंने ट्‍वीट कर लिखा- आज सनातन धर्म की आस्था के महातीर्थ ‘गंगासागर’ में आकार अभिभूत हूं। 
 
अमित शाह ने आगे लिखा- मोक्षदायिनी मां गंगा हिमालय से निकलकर असंख्य जीवनों का उद्धार कर यहां सागर में मिलती हैं। इस पवित्र स्थल से एक अद्भुत ऊर्जा की प्राप्ति होती है और राष्ट्र व समाज की सेवा के लिए नई शक्ति का संचार होता है। 
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी और ऐसा होने पर गंगा सागर मेले को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक सर्किट का हिस्सा बनाया जाएगा।
 
उन्होंने यहां कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उत्तरायण मेला (गंगा सागर मेला) अंतरराष्ट्रीय पर्यटक सर्किट का हिस्सा बने। यह स्थान एक बड़ा पर्यटन स्थल बने और इसकी प्रसिद्धि दुनिया भर में फैले।
 
शाह ने कहा कि उन्हें यहां की सुविधाओं को देखकर दुख होता है क्योंकि हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा बंगाल में सत्ता में आ जाएगी तो केंद्र सरकार की सभी पर्यटन परियोजनाओं को यहां सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा।
 
शाह ने कहा कि गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित कपिल मुनि मंदिर आध्यात्मिकता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से सागर तक गंगा नदी के संरक्षण और सफाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में 'नमामि गंगे' कार्यक्रम की शुरुआत की थी, लेकिन यह पश्चिम बंगाल पहुंचने पर ‘अटक’ जाता है।
 
शाह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य में भाजपा सरकार बनेगी और तब नमामि गंगे परियोजना के जरिए गंगा सागर तक गंगा नदी की सफाई की जाएगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख