ramcharitmanas

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने गुजरात को अपमानित किया

Updated: सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (08:22 IST)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ वल्लभ भाई पटेल के करमसद स्थित पैतृक घर गए और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कांग्रेस पर गुजरात के अपमान का आरोप लगाया। गुजरात में चुनावी बिगुल फूंकते हुए शाह ने 'गुजरात गौरव यात्रा' भी शुरू की।
 
इस दौरान शाह ने कहा, राहुल गांधी यहां आते हैं और हम लोगों से जवाब मांगते हैं कि भाजपा ने राज्य के लिए क्या किया। आपकी (कांग्रेस) तीन पीढ़ियों के शासन में राज्य के साथ जो अन्याय हुआ, उसका हम आपसे जवाब मांग रहे हैं।'
 
शाह ने कहा, 'जहां कांग्रेस की पहली पीढ़ी ने सरदार पटेल को उचित मान्यता और भारत रत्न न देकर उनका अपमान किया, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मोरारजी देसाई के साथ भी अन्याय किया। कांग्रेस नेताओं की तीसरी पीढ़ी सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के साथ अन्याय किया और गुजरात उसका जवाब मांग रहा है।'
 
इस दौरान हालांकि अमित शाह को जनविरोध का भी सामना करना पड़ा। चार-पांच लोगों ने सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर नारेबाजी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोग 'गुजरात के विकास मॉडल पर चुटकी लेने वालों' का मजाक बनाएंगे।
 
उन्होंने कहा, 'भाजपा ने सरदार पटेल की उसी भूमि से गौरव यात्रा की शुरुआत की है, जहां से उन्होंने किसानों की आवाज उठाई थी और देश को एकजुट करने का काम शुरू किया था।'
 
शाह ने राज्य में भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात विकास मॉडल तैयार किया था जो आज पूरे देश का मॉडल बन गया है। यह मॉडल गुजरात की शान है।'
 
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 2002 के विधानसभा चुनाव से पहले भी गुजरात गौरव यात्रा निकाली थी। (भाषा)
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

अगला लेख