sundarkand

मोदी सरकार ने उत्पादन लागत से 43 प्रतिशत अधिक एमएसपी दिया : शाह

Updated: रविवार, 28 मई 2017 (16:20 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने सत्ता में आने के 3 वर्ष होने के दौरान किसानों को किसी फसल की उत्पादन की लागत से 50 प्रतिशत अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने का प्रयास किया है।
 
शाह ने यहां एक साक्षात्कार में कहा कि अगर मूल्य गणना से भूमि की लागत को बाहर कर दिया जाए तो किसानों को दिया जाने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य अब उत्पादन लागत से 43 प्रतिशत से अधिक है।
 
उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार उत्पादन की लागत की गणना के लिए स्वामीनाथन के फॉर्मूले को पूरा नहीं कर सकती, क्योंकि इसमें भूमि की लागत भी शामिल है, जो ज्यादातर किसानों को विरासत में मिलती है और जिसकी कीमत पिछले वर्षों में कई गुना बढ़ चुकी है। भाजपा ने कई अन्य वादों के अलावा उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत अधिक का एमएसपी निर्धारित करने का वादा कर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी सफलता प्राप्त की थी।
 
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन की अगुवाई वाली राष्ट्रीय कृषक आयोग (एनसीएफ) द्वारा वर्ष 2006 में पहली बार इस मूल्य की सिफारिश की गई थी।
 
शाह ने कहा कि एक मुद्दे को लेकर विवाद है। स्वामीनाथन ने भूमि की कीमत को शामिल करते हुए (एमएसपी पर) फॉर्मूला तैयार किया जिसे कभी भी लागू करना संभव नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों की कुल उत्पादन लागत में भूमि के मूल्य को नहीं गिना जा सकता, क्योंकि अधिकांश मामलों में किसानों ने यह कृषि भूमि अपने पूर्वजों से विरासत में प्राप्त की होती है और उस भूमि की कीमत अब करोड़ों में है। उन्होंने कहा कि अगर इस पहलू को छोड़ दिया जाए तो हम 43 प्रतिशत देने की स्थिति में पहुंचे हैं।
 
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कृषि फसलों के उत्पादन की कुल लागत में भूमि की लागत लगभग 25 से 30 प्रतिशत होती है। अगर भूमि की लागत को बाहर रखा जाए तो मौजूदा समय में अधिकांश फसलों के उत्पादन की लागत के मुकाबले एमएसपी 50 प्रतिशत से कहीं अधिक है। स्वामीनाथन की सिफारिशें आर्थिक तर्कों पर आधारित नहीं हैं। (भाषा)
Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

रांची JPSC-JSSC धांधली, वांगचुक की अपील पर देवेन्द्र ने तोड़ा अनशन, जानिए कौन हैं छात्र नेता महतो

झारखंड CM हेमंत सोरेन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा सत्र

दतिया में हार के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी भंग होना क्या नरोत्तम मिश्रा की दतिया राजनीति के अंत का संकेत?

यूसुफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसदों ने क्यों बनाई NDA से दूरी! क्या 'खेला' हो गया?

नितिन गडकरी पर AI-डीपफेक पोस्ट को लेकर हाई कोर्ट सख्त, X, Meta और Google को दिए यह निर्देश

अगला लेख