Hanuman Chalisa
✕

भयंकर तूफान में बदल सकता है 'अम्फान', 20 मई को पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (13:40 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि चक्रवाती तूफान 'अम्फान' 20 मई को पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा और इसके भयंकर रूप लेने की आशंका है। फिलहाल यह दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है।

मंत्रालय ने बताया कि चक्रवाती तूफान अम्फान दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और नजदीकी क्षेत्र से आगे बढ़ रहा है और बीते छह घंटे में छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा की ओर जा रहा है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से बताया कि चक्रवात के अगले छह घंटे में भयंकर तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद अगले 12 घंटे में यह और भयंकर रूप ले सकता है। सोमवार तक यह उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर-उत्तर पूर्व में उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ जाएगा।

एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि चक्रवात के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई है। बैठक में पश्चिम बंगाल और ओडिशा को तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में भारी बारिश, तेज हवाएं और ज्वार-भाटे की आशंका है।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख