Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका की धमकी, ... तो उत्तर कोरिया को तबाह कर देंगे

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (17:35 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने गुरुवार को उत्तर कोरिया को धमकी दी कि यदि उसके मिसाइल परीक्षण से युद्ध की स्थिति बनती है तो उसे ‘नेस्तनाबूद’ कर दिया जाएगा। साथ ही उसने किम-जोंग-उन पर दबाव बनाने के लिए अन्य सभी देशों से अपील की है कि वह प्योंगयांग से आर्थिक और कूटनीतिक रिश्ते तोड़ दे ताकि उसे इस ‘भड़काने वाली कार्रवाई’ के लिए दंडित किया जा सके।
 
व्हाइट हाउस का कहना है कि उत्तर कोरिया अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का प्रक्षेपण कर विश्व के सामने एक गंभीर खतरा पेश कर रहा है।
 
इस मसले पर बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आकस्मिक बैठक में अमेरिकी दूत निक्की हेली ने कहा कि हाल में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया दुनिया को युद्ध के निकट ले आया है। इसकी पहुंच अमेरिका की मुख्य भूमि तक है और यह बहुत आधुनिक मिसाइल है।
 
मंगलवार को उत्तर कोरिया ने सैन नी से इस मिसाइल का परीक्षण किया। करीब 1000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह जापान सागर में जा गिरी। यह जापान के आर्थिक अपवर्जन क्षेत्र में गिरी।
 
निक्की ने कहा कि यदि युद्ध की स्थिति आती है, तो यह भड़काने वाली लगातार कार्रवाइयों की वजह से होगा जैसी कि हमने कल देखी। यदि युद्ध होता है तो कोई त्रुटि नहीं छोड़ी जाएगी और उत्तर कोरिया को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के तानाशाह ने कल दुनिया को युद्ध के और नजदीक लाने का चुनाव किया। 
हमने उत्तर कोरिया के साथ कभी युद्ध नहीं चाहा है और ना ही आज चाहते हैं। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आकस्मिक बैठक बुलाने का आह्वान किया था।
 
बुधवार को परीक्षण के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से फोन पर बातचीत कर उत्तर कोरिया के साथ गतिरोध को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। साथ ही चीन से उत्तर कोरिया की तेल आपूर्ति को काट देने का भी अनुरोध किया।
 
निक्की ने कहा कि हमने उत्तर कोरिया के खिलाफ बहुपक्षीय प्रतिबंध लगाने में सफलता प्राप्त की है, लेकिन उसने लगातार अधिक शक्तिशाली और नयी मिसाइलों का परीक्षण करना जारी रखा। साथ उसने अधिक मारक क्षमता योग्य परमाणु हथियार बनाने की ओर अग्रसर है। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद उन्होंने अन्य देशों से किम जोंग उन को अलग-थलग करने की मांग की।
 
उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण करने के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि हम इसे संभाल लेंगे। हम इस स्थिति से निपट सकते हैं। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख