manglik dosh calculator
✕

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था रवाना, देखें फोटो

Updated: रविवार, 30 जून 2019 (09:22 IST)
जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हो गया है। रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने जम्मू बेस कैंप से हरी झंडी दिखाकर यात्रियों के जत्थे को रवाना किया।
 
जैसे ही यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया गया तो श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए 'बम भोले' के नारों से बेस कैंप गूंज उठा।  राज्य में आतंकी वारदातों को देखते हुए इस यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
इस साल अमरनाथ की वार्षिक यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त को समाप्त होगी। घाटी में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकियों का सफाया किया जा रहा है और इसे देखते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जब जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था उन्होंने अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा उपायों का जायजा लिया था और अमरनाथ यात्रा भी की थी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख