biodatamaker
✕

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की दूत बनकर सेवा कर रहे बहादुर सैनिक

Updated: मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (23:49 IST)
जम्मू। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों ने 3 लाख का आंकड़ा 23 दिनों में पार कर रिकॉर्ड बनाया है। एक और श्रद्धालु की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या भी 24 हो गई है। इस बीच श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षाबलों के जवान दूत और मसीहा के रूप में सामने आ रहे हैं।
 
एक श्रद्धालु की मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसी के साथ अमरनाथ यात्रा के दौरान प्राकृतिक कारणों से अभी तक मरने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 24 पहुंच गया है। मंगलवार को जिस श्रद्धालु की मौत हुई वह महाराष्ट्र का था और उसका नाम पंकज गुलाम तांबोले था। 
 
41 वर्ष के तांबोले को यात्रा मार्ग अचानक से सीने में दर्द की शिकायत हुई। उसके साथियों ने उसे निकट के मेडिकल कैंप पहुंचाया, यहां से उसे शेरे कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान सौरा श्रीनगर भेज दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
 
अमरनाथ यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। मंगलवार को भी 15 हजार के करीब शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक की कुल संख्या ने 3 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।
 
इस बार 23 दिन में ही तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में हाजिरी दे चुके हैं। वर्ष 2018 में 60 दिन में 285006 यात्रियों ने दर्शन किए थे। पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए देशभर से रोजाना हजारों यात्री पहुंच रहे हैं।
 
कश्मीर में जहां अमरनाथ यात्रियों की संख्या 3 लाख को पार कर चुकी है, वहीं कुछ ऐसे भी श्रद्धालु हैं जिनकी यात्रा के दौरान तबियत बिगड़ गई है। इनके लिए आईटीबीपी के जवान मसीहा बनकर खड़े हैं और इनकी जान बचा रहे हैं। 
 
आईटीबीपी के जवानों ने अब तक 161 अमरनाथ यात्रियों को जीवनदान दिया है। यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण 161 श्रद्धालु बेसुध हो गए, जिन्हें समय रहते आईटीबीपी के जवानों ने मदद मुहैया कराई।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख