dharma sangrah
✕

Amarnath Yatra : कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से 7282 श्रद्धालु हुए रवाना

Updated: सोमवार, 4 जुलाई 2022 (11:36 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 7200 से अधिक श्रद्धालुओं का छठा जत्था सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए यहां से रवाना हुआ।केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 332 वाहनों के काफिले में कुल 7282 श्रद्धालु भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 332 वाहनों के काफिले में कुल 7,282 श्रद्धालु भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। इनमें 5,866 पुरुष, 1,206 महिलाएं, 22 बच्चे, 179 साधु और नौ साध्वी हैं।

उन्होंने बताया कि बालटाल के लिए जाने वाले 2,901 श्रद्धालु सबसे पहले 150 वाहनों में तड़के करीब 3.40 बजे रवाना हुए। इसके बाद पहलगाम के लिए 4,381 श्रद्धालुओं को लेकर 182 वाहनों का दूसरा काफिला निकला।

वार्षिक 43 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून को दोनों आधार शिविरों- दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में 48 किलोमीटर के नुनवान-पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से शुरू हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक 52,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। यात्रा 11 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर समाप्त होगी।(भाषा) 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख