Daily Horoscope
✕

श्रद्धालुओं के लिए राहत, जम्मू में अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

Updated: सोमवार, 9 जुलाई 2018 (15:09 IST)
जम्मू। हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कुख्यात आतंकवादी बुरहान वानी की मौत की दूसरी बरसी पर कथित रूप से  कानून व्यवस्था की समस्या के चलते एक दिन के लिए रोकी गई अमरनाथ यात्रा सोमवार को दोबारा शुरू कर दी गई।


अधिकारियों ने बताया कि यात्रा बहाल होने की सूचना उन हजारों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो विभिन्न कारणों से यहां फंसे हुए थे। मुख्य रूप से कई श्रद्धालु 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास मौसम खराब होने के चलते फंसे हुए थे।

उन्होंने बताया कि 1360 महिलाएं एवं 222 साधु आज कश्मीर में बालटाल एवं पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि ये श्रद्धालु आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर आधार शिविर से दो टुकड़ियों में रवाना हुए।

आज दिन के आखिर तक घाटी स्थित गंतव्य स्थानों तक उनके पहुंचने की संभावना है। बहरहाल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय  राजमार्ग पर भी यातायात बहाल हो गया है। घाटी में कानूनी व्यवस्था की समस्या को देखते हुए एहतियातन  कल राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख