Hanuman Chalisa
✕

अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (13:46 IST)
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए सोमवार को 2500 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा 28 जून को गंदेरबल में बालटाल और अनंतनाग जिले में पहलगाम के दो रास्तों से शुरू हुई थी तथा कल शाम तक 187375 श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए।


अधिकारियों ने बताया कि आज शाम या कल तक तीर्थयात्रियों की संख्या दो लाख का आंकड़ा पार करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आज तड़के कड़ी सुरक्षा के तहत 86 हल्के और भारी वाहनों तथा एक मोटरसाइकल के काफिले में श्रद्धालुओं का नया जत्था भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। नए जत्थे में 537 महिलाएं और 100 साधु शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले देर रात के बाद करीब दो बजकर 50 मिनट पर 203 महिलाओं समेत 715 तीर्थयात्री 12 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा के लिए निकले। यह तीर्थयात्रा का छोटा मार्ग है। इसके बाद 334 महिलाएं और 100 साधुओं समेत 1740 तीर्थयात्री 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए। यह यात्रा 'रक्षा बंधन' उत्सव के साथ 26 अगस्त को समाप्त होगी। (भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख