Hanuman Chalisa
✕

शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जानिए तारीख और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 20 मार्च 2025 (17:18 IST)
Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा हिंदुओं की प्रमुख तीर्थ यात्रा है जो बेहद कठिन होने के साथ बहुत पुण्यकारी भी मानी जाती है। अमरनाथ की गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले शिवलिंग को बाबा बर्फानी के नाम से भी जाना जाता है। शिव भक्तों के लिए यह एक खुशखबरी है कि जल्द ही वे पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त कर सकेंगे। इस आलेख में हम आपको बता रहे हैं कि साल 2025 में अमरनाथ यात्रा कब से शुरू हो रही है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या होगी।

कब-से शुरू होगी यात्रा
अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से 3 जुलाई 2025 से अमरनाथ यात्रा शुरू होने की जानकारी दी गई है। यह तीर्थयात्रा 09 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस तरह इस साल यह तीर्थयात्रा 37 दिनों तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है।

अमरनाथ गुफा का महत्व
शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि, इसी पवित्र गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति सच्चे मन से इस दुष्कर अमरनाथ यात्रा को पूरा कर बाबा बरसाने के दर्शन करता है उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। अमरनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की ऊंचाई चंद्रमा के चरणों के आधार पर घटती और बढ़ती रहती हैं। यह भी कहा जाता है कि इस तीर्थ स्थल की यात्रा से व्यक्ति को 23 तीर्थों के दर्शन करने जितना पुण्य प्राप्त होता है।

कैसे करें अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेश
अगर आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप घर बैठे आसानी से श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अमरनाथ श्राइन बोर्ड की मोबाइल एप्लिकेशन से भी अमरनाथ यात्रा के लिए घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
 
अमरनाथ यात्रा के लिए क्या है आयु सीमा
अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन कराने से पहले आपको श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) पर जाकर यात्रा से जुड़े नियमों को अच्छी तरह से जान लेना चाहिए। 13 वर्ष से कम आयु या 70 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति अमरनाथ यात्रा में शामिल नहीं हो सकता है। इसके अलावा 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन भी अमरनाथ यात्रा के लिए नहीं करवाया जा सकता है।

अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज
 
कब शुरू होती है अमरनाथ की यात्रा
अमरनाथ की यात्रा का आरंभ आषाढ़ पूर्णिमा से होता है, जो पूरे सावन चलती है और श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षा बंधन के दिन संपन्न होती है। मान्यता है कि बाबा भोलेनाथ इस गुफा में सबसे पहले श्रावण पूर्णिमा के दिन ही आए थे, इसलिए इस दिन पर इस गुफा के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। इसी कारण से श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन पवित्र अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक को शिवलिंग के पास स्थापित कर दिया जाता है।

क्या है "छड़ी मुबारक"
"छड़ी मुबारक" असल में अमरनाथ यात्रा की एक धार्मिक परंपरा है, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस दौरान भगवान शिव से संबंधित मानी गई पवित्र गदा या छड़ी को अमरनाथ गुफा में ले जाया जाता है, जो यात्रा के समापन का प्रतीक भी है।

छड़ी मुबारक की रस्म चांदी की एक छड़ी से जुड़ी है. ऐसा विश्वास किया जाता है कि इस छड़ी में भगवान शिव की अलौकिक शक्तियां निहित हैं. छड़ी मुबारक को शिव दंड भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह छड़ी महर्षि कश्यप ने भगवान शिव को इस आदेश के साथ सौंपी थी कि इसे प्रति वर्ष अमरनाथ लाया जाए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अगला लेख