suvichar

अमरनाथ यात्रा शुरू, राज्यपाल मलिक ने किए प्रथम दर्शन

Updated: सोमवार, 1 जुलाई 2019 (19:13 IST)
जम्मू। अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान हिम शिवलिंग की राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा पूजा-अर्चना के साथ ही बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा शुरू हो गई। राज्यपाल सोमवार सुबह श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरूला व अन्य अधिकारियों के साथ पवित्र गुफा पहुंचे।
 
उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही बाबा अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया और देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भी कतारों में खड़े होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करना शुरू किए। इस मौके पर पवित्र गुफा के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक जुलाई से शुरू हुई यह यात्रा 45 दिन चलकर रक्षाबंधन वाले दिन 15 अगस्त को संपन्न होगी।
 
बालटाल से पहुंचे श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आया। ये वो श्रद्धालु थे जो गत दिवस रविवार को जम्मू से रवाना होकर बालटाल पहुंचे थे। उसके अलावा देश के विभिन्न भागों से भी श्रद्धालु बालटाल पहुंच गए थे। पहलगाम के रूट से दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा पहुंचने में अभी एक और दिन का समय लगेगा। ये श्रद्धालु मंगलवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। राज्यपाल ने बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन करते हुए राज्य में शांति और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने पवित्र गुफा, बालटाल और अन्य कैंपों में सुविधाओं बारे अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उन्होंने पवित्र गुफा पहुंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उनके जरिए सुविधाओं को जांचा। राज्यपाल ने यात्रा को हर साल सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की।
 
मलिक ने कहा कि इस यात्रा में स्थानीय लोगों का सहयोग सही मायनों में कश्मीरियत का उदाहरण है और यह यात्रा राज्य के धार्मिक सद्भाव की परिचायक है। वहीं श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरूला ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपनी मेडिकल जांच के बाद ही यात्रा के लिए आएं। इससे यात्रा में उन्हें कहीं भी परेशानी नहीं होगी। उन्होंने यात्रियों को अपने साथ गर्म कपड़े, जैकेट, स्लीपिंग बैग, विंड शिटर, रेन कोट लाने की भी सलाह दी।
 
वहीं, दूसरी तरफ यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था सोमवार सुबह पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में कुल 4417 श्रद्धालु शामिल थे। इनमें 2800 श्रद्धालु पहलगाम और 1617 श्रद्धालु बालटाल रूट से यात्रा के लिए रवाना हुए। पहलगाम रूट से रवाना हुए श्रद्धालुओं में 2321 पुरुष, 463 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल हैं। ये 80 वाहनों में सवार होकर यात्रा पर रवाना हुए। वहीं बालटाल मार्ग से रवाना हुए 1617 श्रद्धालुओं में 1174 पुरुष, 379 महिलाएं, 15 बच्चे और 49 साधु शामिल हैं। अब तक जम्मू से कुल 6651 श्रद्धालु जत्थे के साथ यात्रा पर रवाना हो चुके हैं।
 
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख