शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amarinder Singh rejected claims of meeting Sonia Gandhi
Written By
Last Modified: चंडीगढ़ , शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (22:47 IST)

अमरिंदर ने सोनिया से मुलाकात के दावों को बताया अफवाह

Amarinder Singh
Punjab Politics : भारतीय जनता पार्टी के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने शनिवार को उन दावों को 'बेबुनियाद अफवाह' बताकर खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि हाल ही में उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की थी।
 
सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं उनमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। सिंह (81) ने कहा कि उन्होंने हमेशा के लिए अपना मन बना लिया है और वह सदैव भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे।
 
उन्होंने कहा, ऐसे स्तर पर आप पीछे मुड़कर नहीं देखते। सिंह ने कहा कि उनका सिद्धांत है कि एक बार निर्णय लेने के बाद वह कभी पलटते नहीं हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता सिंह एक साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने अपनी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भाजपा में विलय कर दिया था। सिंह के बेटे रनिंदर सिंह और बेटी जय इंदर कौर भी उनके साथ भाजपा में शामिल हुई थीं।
 
सिंह ने मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने पर कांग्रेस छोड़ने के बाद 2021 में पीएलसी का गठन किया था, लेकिन उनकी पार्टी 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में कोई भी सीट जीतने में विफल रही। वह खुद अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहर से चुनाव हार गए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
G20 Dinner : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया रात्रिभोज, भारतीय वेशभूषा में नजर आईं जापान की फर्स्ट लेडी युको किशिदा