Hanuman Chalisa
✕

अमर जवान ज्योति की जगह बदली, अब नेशनल वॉर मेमोरियल में होगी प्रज्वलित

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (09:20 IST)
नई दिल्ली। भारत के वीर सपूतों की याद में बीते 50 सालों से इंडिया गेट पर जल रही अमर जवान ज्योति का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के साथ विलय होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया था। शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अग्नि को नए स्थान तक ले जाया जाएगा। गणतंत्र दिवस से पहले सैन्य अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि करते हैं।
 
इंडिया गेट पर जल रही 'अमर जवान ज्‍योति' का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय होगा। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर अमर जवान ज्‍योति का एक हिस्‍सा नेशनल वॉर मेमोरियल ले जाया जाएगा। 3.30 बजे दोनों लौ का विलय समारोह होगा। दोनों स्‍मारकों के बीच की दूरी बमुश्किल आधा किलोमीटर है।
 
करीब 3 साल पहले 25 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल का उद्घाटन किया था। यहां 25,942 सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं। नेशनल वॉर मेमोरियल के अमर चक्र में भी अमर जवान ज्योति है। इंडिया गेट पर जल रही लौ को इसी में मर्ज किया जाना है। गणतंत्र दिवस परेड से पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देने की परंपरा अब यहां शिफ्ट हो गई है। उससे इतर भी अहम अवसरों पर सेना के वरिष्‍ठ अधिकारी यहां माल्‍यार्पण करते हैं।(फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख