ramcharitmanas
✕

5 चुनावी राज्यों में कोरोना का हाल, रैलियों पर क्या होगा चुनाव आयोग का फैसला...

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (08:50 IST)
नई दिल्ली। देश में एक ओर कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है तो दूसरी और 5 राज्यों में चुनावी सरगर्मी भी बढ़ गई है। चुनाव आयोग ने 21 जनवरी तक चुनावी राज्यों में रैलियों और सभाओं पर प्रतिबंध लगा रखा है। आयोग की सख्ती के बाद भी इन राज्यों में अभी भी कुछ लोग लापरवाह बने हुए हैं। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर लगी हुई है कि चुनाव आयोग आज इस मामले में क्या कदम उठाता है?
 
उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच मतदान होना है। चुनावी नतीजे भी 10 मार्च को आ जाएंगे। आइए नजर डालते हैं चुनावी राज्यों में किस तरह कहर ढा रहा है कोरोनावायरस... 
 
उत्तर प्रदेश : चुनावी राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज उत्तर प्रदेश में ही सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 18,554 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 3643 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 1684, गाजियाबाद में 1456 तथा आगरा में 927 नए मरीज सामने आए हैं।
 
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 10 लोगों की मौत हुई है। इनमें से लखनऊ और गाजियाबाद में दो-दो तथा मेरठ, प्रयागराज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सोनभद्र और बागपत में कोविड-19 से एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 18554 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। यहां 7 चरणों में मतदान होना है।
 
पंजाब : पंजाब में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7986 नए मरीज मिले हैं, महामारी की वजह से 31 लोगों को मौत हो गई। राज्य में 47,400 एक्टिव मरीज है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को 1 चरण में मतदान होना है।
 
उत्तराखंड : उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। 1 दिन में यहां 4818 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। यहां 24,255 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 3 लाख 86 हजार 951 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 47 हजार 175 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। महामारी की वजह से 7460 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 14 फरवरी को 1 चरण में मतदान होना है। 
 
गोवा : चुनावी राज्य गोवा में पिछले 24 घंटों में 3390 नए मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,22,497 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 3,585 पर पहुंच गई। 22,460 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
मणिपुर : मणिपुर में गुरुवार को 358 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक 1.28 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है जबकि 2015 लोग मारे जा चुके हैं। यहां 2005 मरीजों का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट 96.86 प्रतिशत है। राज्य में 2 चरणों में मतदान होना है।  

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख