dharma sangrah
✕

अगर आप भी लेते हैं अल्टरनेटिव दवाई तो जान लीजिए यह बड़ा खतरा

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2019 (10:07 IST)
नई दिल्ली। एम्स में विशेषज्ञों ने कहा कि पूरक और वैकल्पिक दवाओं (Alternative medicines) के सेवन से लीवर (यकृत) को कई स्तरों पर नुकसान पहुंच सकता है।
 
डॉक्टरों ने बताया कि उनके पास कुछ वैसे मरीज आते हैं जो पहले से वैकल्पिक दवाएं लेते रहे हैं और वे दवाइयां गैर सत्यापित और गैर ब्रांडेड होती हैं। ऐसी दवाएं गैर पंजीकृत डॉक्टर लिखते हैं। इन दवाओं के सेवन से लीवर में जख्म होता है। 
 
एम्स गैस्ट्रोएन्टरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर अनूप सराया ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा बताई गई दवाओं में भारी पदार्थ, स्टेरॉयड्स और अन्य संभावित जहरीले तत्व होते हैं और उनके सेवन से पीलिया और कई बार लीवर खराब होने जैसी बीमारियां तक हो जाती हैं। 
 
उन्होंने लोगों को ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के यहां जाने से बचने को कहा और पंजीकृत डॉक्टरों द्वारा बताई गई दवाएं लेने की सलाह दी।  विशेषज्ञों ने हेपेटाइटिस से बचाव और रोकथाम में समाज से भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि खासतौर पर रक्त से संबंधित बीमारियां हेपेटाइटिस बी और सी से बचने में समाज का साथ जरूरी है। 
 
विशेषज्ञों ने कहा कि आज भी हेपेटाइटिस के मरीज को कुछ जगहों पर अछूत माना जाता है और उन्हें नौकरियां या दाखिला नहीं दिया जाता है या संबंधो में भी दिक्कत आती है। लेकिन यह सभी जागरूकता की कमी की वजह से है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अगला लेख