सम्बंधित जानकारी
- लांच होने के 3 दिन के अंदर ही PUBG Mobile Lite गूगल प्ले स्टोर पर बना टॉप फ्री गेम
- बड़ा बदलाव : फोन में बिना इंटरनेट भी चला सकेंगे WhatsApp का वेब वर्जन
- PUBG का Mobile Lite वर्जन इन स्मार्ट फोन्स को भी करेगा सपोर्ट, मुफ्त में होगा डाउनलोड
- WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबर, भारत में जल्द शुरू हो रही है यह सर्विस
- Google लोगों को 'चेहरे' के बदले दे रहा है 340 रुपए, जानिए क्या है पूरा मामला
ट्रूकॉलर में आया 'बग', अपने आप हुआ यूजर्स का UPI रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली। मोबाइल डायरेक्टरी एप ट्रूकॉलर में एक ‘बग’ के कारण मंगलवार को यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान सेवा प्रभावित हुई। इस बग के कारण देश में ट्रूकॉलर के उपभोक्ता खुद-ब-खुद यूपीआई सेवा के लिए पंजीकृत होने लगे।
ट्रूकॉलर ने एप से जुड़ी इस खामी के लिए माफी मांगी है। कंपनी ने कहा कि उसने खामी वाले संस्करण को हटा लिया है और बग को ठीक करने के बाद नया संस्करण जल्द ही पेश किया जाएगा।
कंपनी ने कहा है कि बग से प्रभावित उपयोगकर्ता एप के ‘ओवरफ्लो मेन्यू’ के जरिए इस सेवा से अलग हो सकते हैं। देश में कंपनी के 10 करोड़ सक्रिय उपभोक्ता हैं।
