dharma sangrah
✕

अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, कर सकती हैं कांग्रेस जॉइन

Updated: शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (11:56 IST)
नई दिल्ली। अलका लांबा (Alka Lamba) ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे चांदनी चौक दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक थीं। काफी दिनों से अटकलों का बाजार गर्म था कि वे पार्टी छोड़ सकती हैं। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से हाल ही के दिनों में मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद से चर्चाओं और अटकलों का बाजार चल रहा था। पार्टी छोड़ने की घोषणा अलका ने ट्वीट कर दी है।
 
अलका लांबा ने शुक्रवार के अपने ट्वीट लिखा- 'आम आदमी पार्टी को गुडबॉय कहने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का समय आ गया है। पिछले 6 साल की यात्रा सीखने के लिहाज से काफी अच्छी रही। सभी को धन्यवाद।'
ALSO READ: आम आदमी पार्टी क्या राष्ट्रीय राजनीति में हाशिए पर सिमट रही है?
सोनिया से की थी मुलाकात : अलका के आप छोड़ने की घोषणा बिलकुल भी चौंकाने वाली नहीं है, क्योंकि इसे लेकर पिछले काफी दिनों से अटकलें जारी थीं। इस बात की उन्होंने काफी पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे दिल्ली विधानसभा का सन् 2020 का चुनाव निर्दलीय के तौर पर लड़ेंगी। वरिष्ठ नेताओं से अलका की नाराजगी की चर्चा सर्वत्र व्याप्त थी। अलका लांबा ने बीती मंगलवार को ही कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात के बाद कहा था कि देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर उनसे चर्चा हुई है।
 
आप से पहले कांग्रेस में थीं अलका : अलका लांबा 20 साल तक कांग्रेस में रहीं और सन् 2013 में उन्होंने आप जॉइन कर ली थी। आम चुनाव में मिली पराजय के बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही तय करने की मांग की थी। इस बात को लेकर पार्टी विधायकों ने उन्हें वॉट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया था। अलावा इसके, उन्होंने पार्टी के लिए आम चुनाव प्रचार करने से भी इंकार कर दिया था।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख