biodatamaker
✕

पठानकोट में ग्रेनेड हमले के बाद जम्मू-पठानकोट हाइवे पर अलर्ट, कई कस्बों व गांवों में तलाशी अभियान

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (10:34 IST)
जम्मू। पठानकोट में सेना की ममून छावनी के त्रिवेणी द्वार पर आज तड़के हुए ग्रनेड हमले तथा जम्मू सीमा पर इंटरनेशनल बार्डर से आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिशें तेज किए जाने की खबरों के बीच सेना और पुलिस जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के कई कस्बों और गांवों में तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल कोई आतंकी हाथ नहीं आया था।

ALSO READ: बड़ी खबर: पठानकोट में आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास फटा ग्रेनेड
दरअसल जम्मू में भी माहौल बिगाड़ने की साजिश पाकिस्तान द्वारा रची जा रही है। इसके लिए उसने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद लेने का षड्यंत्र बुना है। लश्कर अपने स्थानीय नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है।

सीमा पार से लगातार स्थानीय आतंकियों और मददगारों को इस बारे में निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं सतर्क भारतीय एजेसियां पड़ोसी की हर चाल नाकाम करने में जुटी हैं। एक सप्ताह में जम्मू संभाग में लश्कर के 6 मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वैष्णोदेवी तीर्थक्षेत्र व अन्य पर्यटक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
 
अधिकारी कहते हैं कि कठुआ जिले के साथ लगती संवेदनशील भारत-पाक सीमा के उस पार बैठे आतंकी इन दिनों भारी ठंड एवं कोहरे का लाभ उठाने की फिराक में हैं। हालांकि जब-जब सीमा पर कोहरे का असर रहता है, आतंकी घुसपैठ की कोशिश में रहते हैं। ठीक ऐसा ही इस बार भी देखा जा रहा है। जब से कोहरा शुरू हुआ, ऐसी हरकतें सांबा व हीरानगर सेक्टर में बढ़ने की आशंका है। इसी के चलते सीमा प्रहरियों के साथ पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
 
सांबा क्षेत्र में इसी सिलसिले में लगातार चलने वाले सर्च अभियान भी इसका उदाहरण हैं। अब जब तक सीमा क्षेत्र कोहरे की आड़ में रहेगा, सीमा पार बैठे आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश जारी रहेगी। उधर, आतंकियों को घुसपैठ कराने में मदद करने वाले पाक रेंजर्स जगह-जगह भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी करके सीजफायर की उल्लंघना करने को तैयार बैठे हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख