ramcharitmanas

शराब पीते ही अंग्रेजी क्‍यों बोलने लगते हैं, ये है सांइट‍िफ‍िक कारण

Updated: रविवार, 28 मार्च 2021 (17:58 IST)
शराब पीने के बाद कई लोगों की पर्सनालिटी बिल्कुल बदल जाती है। वे अंग्रेजी में बोलना शुरू कर देते हैं, डांस करते हैं और गुनगुनाने लग जाते हैं। उनकी इन हरकतों के पीछे के मनोवैज्ञानिक कारण सामने आ गए हैं।

कुछ लोग शराब पीने के बाद अचानक से अंग्रेजी में बात करने लग जाते हैं। वे फुल कॉन्फिडेंस में आकर अंग्रेजी में बेधड़क बोलना शुरू कर देते हैं। उसके बाद वे हर सवाल का जवाब भी अंग्रेजी में ही देना पसंद करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, लोगों की इस हरकत के पीछे वैज्ञानिक कारण है। एक रिसर्च में लोगों के इस सवाल का जवाब मिल गया है।

साइंस मैगजीन 'जर्नल ऑफ साइकोफार्माकोलॉजी' में छपी एक रिसर्च के अनुसार, शराब के 1-2 पेग लेने के बाद कुछ लोगों की नर्वसनेस खत्म हो जाती है। वे कॉन्फिडेंट होकर उस दूसरी भाषा में बात करने लग जाते हैं, जिनमें नॉर्मल समय में वे झिझक महसूस करते हैं। भारत की बात करें तो शराब पीने के बाद कई लोग धड़ाधड़ अंग्रेजी में बात करने लग जाते हैं।

इस रिसर्च के मुताबिक, शराब पीने से लोगों की याद्दाश्त और कंसन्‍ट्रेशन पावर पर असर पड़ता है। इस दौरान कुछ लोगों की पर्सनालिटी बिल्कुल बदल जाती है और उनका कॉन्फिडेंस बूस्ट हो जाता है। ऐसा होते ही वे उन चीजों पर फोकस करने लगते हैं, जिन्हें होश में करने में वे हिचकिचाते हैं।

दूसरी भाषा बोलने के अलावा लोग शराब पीने के बाद और भी कुछ चीजें करने लग जाते हैं। जो लोग सामान्य समय पर डांस करने या गाना गाने में हिचकिचाते हैं, वे शराब पीकर कॉन्फिडेंस में आकर खूब झूमते हैं।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

वाह रे सिस्टम, सब्जी में नमक की जगह डाला कपड़े धोने का सर्फ, स्कूल में मिड डे मील खाकर 18 बच्चे बीमार

Gen-Alpha के आंदोलन का असर, लखनऊ में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश, खाने की क्वालिटी भी सुधारेंगे

हार्वर्ड में मेडिकल पढ़ाई के लिए आईं बॉडी, सिर-दिमाग की चोरी, ब्लैक मार्केट में बेचा

कोलकाता के होटल में लगी भयानक आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अगला लेख