dharma sangrah
✕

Al Qaeda चीफ ने वीडियो जारी कर दी कश्मीर को लेकर बड़ी धमकी

Updated: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (08:55 IST)
नई दिल्ली। आतंकी संगठन अल कायदा (Al-Qaeda) के प्रमुख आयमान अल जवाहिरी ने एक वीडियो जारी करके कश्मीर को लेकर भारत को धमकी दी है। उसने कहा है कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की सरकार पर बिना रुके हमले करते रहना चाहिए। यह बात फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज लॉन्ग वार जर्नल ने कही है। जवाहिरी ने अस शबाब द्वारा जारी "डोंट फॉरगॉट कश्मीर" नाम वाले संदेश में कश्मीर में सीमा पार से आतंकवाद के मामलों में पाकिस्तान की संलिप्तता का भी जिक्र किया है।
 
जर्नल के लिए लिखे लेख में थॉमस जॉस्ली ने कहा है कि अलकायदा कश्मीर में भारतीय सेनाओं के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए समूह तैयार कर रहा है। सफेद कपड़े पहने जवाहिरी ने कहा है, 'कश्मीर में मुजाहिद्दीन इस स्तर पर कम से कम भारतीय सेना और सरकार पर लगातार हमले करने को लेकर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो जाए और भारत की मैनपावर और उपकरणों को लगातार नुकसान होता रहे।'
 
अल कायदा प्रमुख (Al-Qaeda) जवाहिरी जब बोल रहा था तो जाकिर मूसा की तस्वीर स्क्रीन पर दिख रही थी, लेकिन उसने उसका कोई जिक्र नहीं किया। जाकिर मूसा को सुरक्षाबलों ने मई महीने में मार गिराया था। जाकिर मूसा अलकायदा की भारतीय इकाई का संस्थापक था। जवाहिरी ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को 'अमेरिका के चापलूस' कहा है।
 
अपने दायीं ओर एक राइफल और अपने बायीं ओर कुरान के साथ, जवाहिरी ने कश्मीर पर पाकिस्तान की नीति की तुलना तालिबान और प्रवासी आतंकवादियों से की। जवाहिरी ने दावा किया, 'पाकिस्तानी सेना और सरकार सभी मुजाहिदीन का इस्तेमाल विशेष राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करने में दिलचस्पी रखते हैं। 
 
 
बता दें, हालही खबर आई थी कि पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी बलों ने खैरात के नाम पर बड़ी रकम जुटाने और उसे अलकायदा के आतंकवादियों को पहुंचाने के आरोपी अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन के स्थानीय प्रमुख को गिरफ्तार किया है। समाचार पत्र ''डॉन'' ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से खबर दी कि सीटीडी ने आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत आतंकवाद को वित्तपोषण के आरोप में ''ह्यूमन कन्सर्न इंटरनेशनल'' नामक गैर-सरकारी संगठन के स्थानीय प्रमुख अली नवाज को गिरफ्तार किया है।
 
अधिकारी ने कहा कि अली पर खैरात के नाम पर पैसा जुटाने और उसे अल-कायदा को पहुंचाने का आरोप है। नवाज को शनिवार को आतंकवाद रोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे आगे की पूछताछ के लिए सीटीडी की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया। (एजेंसी)
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख