Hanuman Chalisa
✕

नोटबंदी को लेकर केंद्र पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- गरीबों का पैसा लेकर अमीरों की भरी तिजोरी

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2023 (22:38 IST)
Akhilesh Yadav's statement regarding demonetization : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में की गई नोटबंदी से जुड़े केंद्र के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है।
 
उन्होंने यहां सपा मुख्यालय में कहा, (केंद्र की) भाजपा सरकार द्वारा की गई नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। देश में जो धोखाधड़ी और 15 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था, उसी की भरपाई के लिए केंद्र ने सोची-समझी रणनीति के तहत नोटबंदी का फैसला लिया था।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके तहत 500 रुपए और 1000 रुपए के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। अखिलेश ने दावा किया कि नोटबंदी के दौरान सरकार ने जनता का सारा पैसा बैंकों में जमा करा दिया। गरीबों का पैसा लेकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया।
 
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और आतंकवाद खत्म हो जाएगा। महंगाई कम होगी, लेकिन उनका दावा झूठा साबित हुआ। नोटबंदी के बाद भी न भ्रष्टाचार कम हुआ, न महंगाई रुकी और न ही आतंकवाद खत्म हुआ। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।
 
सपा प्रमुख ने कहा, आंकड़ों के अनुसार, आज भी देश में 33 लाख करोड़ रुपए नकद राशि बाजार में है। आज भी ज्यादातर लोग डिजिटल के बजाय नकद ही लेनदेन कर रहे हैं। जमीन और प्रमुख वस्तुओं की खरीदारी नकद की जा रही है। सभी ने देखा कि जमीन की रजिस्ट्री और खरीद में बड़े पैमाने पर नकद रकम का लेनदेन और भ्रष्टाचार हुआ।
 
उन्होंने दावा किया, अयोध्या में जो जमीन की रजिस्ट्री हुई, उनमें भाजपा के लोग शामिल रहे। अखिलेश ने ‘डायल 112 रिस्पॉंस सिस्टम’ में कार्यरत महिला कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के पहले ही दिन हम इस मुद्दे को उठाएंगे। हमारा पहला सवाल यह होगा कि भाजपा ने डायल 112 को क्यों बर्बाद कर दिया?
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इमोशनलेस (भावना शून्य), हार्टलेस (संवेदनहीन) और विजनलेस (कोई दृष्टि नहीं) है। वह गरीबी का फायदा उठा रही है। डायल 112 में कार्यरत महिलाओं को नौकरी से निकालने की धमकी दे रही है। त्योहार के दिन बहन-बेटियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख