Daily Horoscope
✕

क्या है स्वदेशी मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम आकाश, जिसने पाकिस्तानी ड्रोनों का काम किया तमाम

Updated: शुक्रवार, 9 मई 2025 (15:34 IST)
India Pakistan War : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच ड्रोन और मिसाइल हमले जारी है। भारतीय मिसाइलों ने जहां पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पस्त कर दिया तो पाकिस्तानी ड्रोन भी भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम का शिकार बन गए। आकाश, MRSAM, Zu-23, L-70 और शिल्का जैसी भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तानी ड्रोनों का हाल बेहाल कर दिया। ALSO READ: ऑपरेशन सिंदूर के डर से पाकिस्‍तान छोड़कर भागा भारत का दुश्‍मन दाऊद इब्राहिम, क्‍यों है इंडिया को उसकी तलाश?
 
आकाश भारत द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एक मध्यम दूरी की सतह से हवा मिसाइल प्रणाली है। इसे डीआरडीओ (DRDO) ने डिजाइन किया है। आकाश मिसाइल प्रणाली ने श्रीनगर की ओर बढ़ रहे एक पाकिस्तानी JF-17 नष्ट किया। इस प्रणाली ने पाकिस्तान की ओर से आई कई ड्रोनों और मिसाइलों को ट्रैक और नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
जानिए क्या है इसकी विशेषताएं : यह मिसाइल 18000 मीटर की ऊंचाई पर यह 25 से 30 किलोमीटर की रेंज में फाइटर जेट्स, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को अपना निशाना बना सकती है। यह 90 प्रतिशत से अधिक सटिकता के साथ अपने लक्ष्य पर मार कर सकती है। इसकी रफ्तार लगभग 2,500 किमी/घंटा है। ALSO READ: एक ही रात में पाकिस्‍तान की हालत खस्‍ता, मांगने लगा पैसों की भीख, वित्त मंत्रालय ने मांगा लोन
 
720 किलोग्राम वजन और 5.78 मीटर लंबे आकाश में एक राजेंद्र 3डी पैसिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे रडार और चार लॉन्चर होते हैं। इनमें से प्रत्येक में तीन मिसाइलें होती हैं। यह सभी आपस में जुड़ी होती हैं। इस तरह यह एक साथ 12 मिसाइल दाग सकती है। 
 
मिसाइल में स्मार्ट गाइडेंस है, जो इसे अंतिम क्षणों में भी टारगेट को लॉक करने में मदद करता है। इसे आसानी ट्रक या टैंक जैसे वाहनों पर लादकर कहीं भी ले जाया जा सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख