kundali milan
✕

आतंकवादियों की पनाहगाह है पाकिस्तान, BRICS में भारत ने साधा निशाना

Updated: मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (22:28 IST)
नई दिल्ली। भारत ने ब्रिक्स (BRICS) देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूहों को 'राज्य' विशेष का समर्थन हासिल है और यह शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।
 
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान लश्कर और जैश से आतंकी संगठनों को पनाह देता है। ब्रिक्स बैठक में अफगानिस्तान के हालात की भी समीक्षा की गई। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। 
ALSO READ: स्मृति ईरानी का पलटवार, क्या राहुल गांधी की माताजी भी देश बेच रही थीं?
बैठक में रूसी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल पेत्रुशेव, चीनी पोलित ब्यूरो के सदस्य यांग जेइची, ब्राजील के सुरक्षा अधिकारी जनरल ऑगस्टो हेलेना रिबेरो परेरा और दक्षिण अफ्रीका के उप राज्य सुरक्षा मंत्री नसेडिसो गुडएनफ कोडवा ने भाग लिया। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के एक सप्ताह बाद यह बैठक हुई है। 
ALSO READ: दुश्मनों पर भारी पड़ेगा NSG का 'गांडीव', कमांडो बल ने शुरू किया आतंक निरोधक सशस्त्र अभ्यास
ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) दुनिया के 5 सबसे बड़े विकासशील देशों का संगठन है। इन देशों में दुनिया की 41 प्रतिशत आबादी रहती है। वैश्विक जीडीपी में इन देशों का 24 फीसदी और वैश्विक व्यापार में 16 फीसदी हिस्सा है। भारत आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ से निपटने में ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच गहरे सहयोग पर दृढ़ता से जोर देता रहा है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख