Hanuman Chalisa
✕

खुशखबर! एयरटेल लाएगा सस्ता 4जी स्मार्टफोन

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (20:23 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल 2500-2700 रुपए वाला 4जी स्मार्टफोन लाने के लिए मोबाइल बनाने वाली कंपनियों से बातचीत कर रही है।
 
कंपनी की इस पहल को रिलायंस जियो को टक्कर देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जिसने 1500 रुपए की ‘शून्य प्रभावी लागत’ वाले 4जी फीचर फोन की बुकिंग हाल में शुरू की।
 
सूत्रों ने बताया कि रिलायंस जियो के विपरीत एयरटेल पूरी तरह स्मार्टफोन लाने पर ध्यान दे ही है क्योंकि उसका मानना है कि लोग स्मार्टफोन खरीदने के लिए थोड़ा और पैसा खर्च करने से नहीं हिचकेंगे।
 
जानकार सूत्रों के अनुसार एयरटेल का 4जी स्मार्टफोन दीवाली से पहले बाजार में आ सकता है। इसमें एयरटेल का 4जी कनेक्शन होगा तथा बड़ी संख्या में ग्राहकों को रिझाने के लिए आकर्षक डेटा व वायस प्लान भी लाएगी।
 
सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन में चार ईंच का डिस्प्ले, डुअल कैमारा, वोल्टी कालिंग व अच्छी क्षमता की बैटरी होगी। इसमें एक जीबी रैम होगी।
 
सूत्रों ने यह नहीं बताया कि यह कब से बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि एयरटेल ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी टिप्पणी ने इनकार कर दिया है।
 
रिलांयस जियो ने 4जी फीचर फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू की। इसकी आपूर्ति नवरात्रों से शुरू होने की संभावना है। कंपनी का कहना है कि 1500 रुपए की कीमत को तीन साल बाद फोन लौटाने पर वापस कर दिया जाएगा। इस तरह से फोन की प्रभावी लागत शून्य है। (भाषा) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख