dharma sangrah
✕

लगातार दूसरे दिन भी प्रदूषण से दिल्ली बेहाल, हवा की गुणवत्ता गंभीर

Updated: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (09:46 IST)
नई दिल्ली। राजधानी के लोगों को शुक्रवार लगातार दूसरे दिन प्रदूषण का 'गंभीर' दंश झेलना पड़ा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के आंकड़ों के अनुसार आज भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई।
 
समिति के अनुसार आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 408, द्वारका सेक्टर-8 में 405 ,अलीपुर में 403 जहांगीरपुरी में 423 पर दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह बवाना में एक्यूआई 447 रहा। आनंद विहार में 408, पटपड़गंज में 404 और वजीरपुर में 411 रहा। चारों ही स्थानों पर यह ‘गंभीर’ श्रेणी में है।
 

वायु गुणवत्ता को शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 तक को ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 तक को '‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। (वार्ता)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Top News 26 November: पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, सपा का घोषणा पत्र आज

अगला लेख