kundali milan
✕

नहीं हुआ ट्रेन का टिकट कन्फर्म तो मिलेगा हवाई सफर का मजा

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (15:50 IST)
नई दिल्ली। पिछले वर्ष जब राजधानी के एसी प्रथम श्रेणी और सेकंड एसी का टिकेट कन्फर्म नहीं होता था तो एयर इंडिया के ऑफर अनुसार ट्रेन के टिकट के किराए के बराबर वाली श्रेणी में यात्रियों को हवाई सफ़र करवाया जाता था। ये ऑफर 26 जून से 30 सितंबर 2016 के बीच चला था और अब रेलवे बोर्ड इसे पुनः शुरू करने की कोशिश कर रहा है।
 
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन बनने के बाद अश्विनी लोहानी ने इस ऑफर को दोबारा लाने की कोशिश शुरू कर दी है। पिछले साल राजधानी के वेटिंग यात्रियों को सरकारी विमान कंपनी द्वारा सीमित समय के लिए यह सुविधा दी थी।
 
गौरतलब है कि 21 राजधानी एक्सप्रेस चलती हैं। इनमें प्रतिदिन करीब बीस हजार यात्री सफर करते हैं। एयर इंडिया का कहना है कि हजारों यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलती है, इसलिए एयरलाइन इस कमी को पूरा करेगी। इस सुविधा से यात्री न केवल राजधानी के किराए में बल्कि कहीं कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। (एजेंसियां)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख