dharma sangrah

Air India ने 12 और विमान पट्टे पर लिए, 2023 की पहली छमाही में बेड़े में होंगे शामिल

Updated: सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (16:31 IST)
मुंबई। टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India ) ने 12 विमान पट्टे (लीज) पर लिए हैं। इनमें ए 320 नियो और बोइंग 777 दोनों विमान शामिल हैं। इन विमानों को एयरलाइन के बेड़े में 2023 की पहली छमाही में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, नए विमानों को एयरलाइन के छोटे, मध्यम और लंबे मार्गों के लिए तैनात किया जाएगा। एयर इंडिया ने कहा कि इस साल जनवरी में अपने निजीकरण के बाद उसने 42 विमान पट्टे पर लिए हैं।

बयान में कहा गया है कि पट्टे पर लिए गए 12 नए विमानों में से छह बोइंग 777-300ईआर है जबकि शेष छह एयरबस ए320 नियो हैं। एयरलाइन ने इस साल सितंबर में घोषणा की थी कि वह 15 महीने में अपने बेड़े में पट्टे पर लिए गए 30 विमान जोड़ेगी। इनमें 21 ए320, चार ए321 और पांच बी777-200एलआर विमान शामिल हैं।

एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने कहा, हमारे नेटवर्क का विस्तार एयर इंडिया के विहान.एआई परिवर्तन यात्रा का एक अनिवार्य हिस्सा है। हम घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क और उड़ानों के फेरे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

122 बच्चों की पढ़ाई 2 कमरों में कैद, स्कूल भवन गिरने के 3 साल बाद भी नहीं बनी नई इमारत, 4 घंटे बाहर बैठे रहे बच्चे

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

अगला लेख