kalsarpa dosh calculator
✕

22 घंटे की देरी से रवाना हुई Air India की उड़ान, जानिए क्‍या है कारण...

Updated: रविवार, 2 जून 2024 (13:14 IST)
Air India flight takes off after 22 hours delay : एयर इंडिया (Air India) की वैंकूवर को एक जून को जाने वाली उड़ान आखिरकार रविवार सुबह लगभग 22 घंटे की देरी के बाद 3.15 बजे रवाना हुई। उड़ान शनिवार सुबह 5.30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन एक ‘तकनीकी’ समस्या के कारण एयरलाइन को इसे पुनर्निर्धारित करना पड़ा।
ALSO READ: DGCA ने Air India पर लगाया 80 लाख का जुर्माना, Airlines ने तोड़ा ये नियम
एक सूत्र ने यह जानकारी दी। उड़ान शनिवार सुबह 5.30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन एक ‘तकनीकी’ समस्या के कारण एयरलाइन को इसे पुनर्निर्धारित करना पड़ा। सूत्र ने कहा, एयर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर उड़ान, जिसे शनिवार सुबह रवाना होना था, आखिरकार रविवार सुबह करीब 3.15 बजे रवाना हुई।
ALSO READ: Air India Express ने रद्द कीं 80 से अधिक उड़ानें, असुविधा पर जताया खेद
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को बयान में कहा, एआई 185 की उड़ान में तकनीकी मसले के कारण और बाद में चालक दल के अनिवार्य उड़ान ड्यूटी समयसीमा के तहत आने के कारण देरी हुई। पिछले एक सप्ताह में यह कम से कम तीसरी मौका था जब एयर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों को किसी न किसी कारण से अत्यधिक देरी का सामना करना पड़ा।
 
दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान में हुआ था 30 घंटे का विलंब : इससे पहले एयरलाइन की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान जिसे गुरुवार को लगभग 3:30 बजे प्रस्थान करना था, अगले दिन 9:55 बजे रवाना हुई थी। इसमें लगभग 30 घंटे का विलंब हुआ था। उड़ान में देरी के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के बावजूद टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था।
ALSO READ: Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा
हालांकि शनिवार को एयरलाइन ने इसको लेकर खेद जताया और बोइंग 777 विमान की एयर कंडीशनिंग प्रणाली के काम न करने सहित कई कारकों के कारण सैन फ्रांसिस्को उड़ान के भारी विलंब के लिए प्रत्येक यात्री को 350 अमेरिकी डॉलर का यात्रा वाउचर देने की पेशकश की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख