Hanuman Chalisa
✕

Air India Express ने उड़ान रद्द की, हवाई अड्डे पर मची अफरा तफरी, यात्रियों ने जताया विरोध

Updated: सोमवार, 21 जुलाई 2025 (14:33 IST)
Air India Express News: विमानन कंपनी 'एअर इंडिया एक्सप्रेस' (Air India Express) ने 1 दिन पहले रांची-दिल्ली मार्ग की एक उड़ान (cancels flight) के तकनीकी खराबी के कारण रद्द होने पर यात्रियों को हुई असुविधा के लिए सोमवार को खेद व्यक्त किया और कहा कि वह अपने परिचालन में सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। रांची-दिल्ली मार्ग पर उड़ान रद्द होने से रविवार शाम यहां हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई और यात्रियों को विमानन कंपनी (Aviation Company) के कर्मचारियों के साथ उड़ान पुनर्निर्धारित करने को लेकर बहस करते देखा गया था।
 
एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने तकनीकी खराबी बताया : एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि रांची से हमारी एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण बोर्डिंग के तुरंत बाद रद्द कर दी गई। यात्रियों को कई विकल्प दिए गए हैं जिनमें अगली उपलब्ध उड़ान में समायोजन के साथ होटल प्रवास, इच्छित तिथि पर नि:शुल्क पुनर्निर्धारण या पूर्ण धनवापसी शामिल है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है, लेकिन हम अपने परिचालन में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।ALSO READ: एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, किन रूट्स पर पड़ा असर?
 
रांची हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा था कि रांची से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआईएक्स (एयर इंडिया एक्सप्रेस) 1200 तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। यह रविवार शाम 6 बजे उड़ान भरने वाली थी। विमान सेवा बाधित होने के बाद स्थिति पर जानकारी देते हुए एयरलाइंस अधिकारी मौर्य ने बताया कि कुछ यात्रियों को अन्य उड़ानों में समायोजित किया गया जबकि कुछ के टिकट रद्द कर दिए गए। कुछ यात्रियों को सोमवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।ALSO READ: क्यों रद्द हुई एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन उड़ान, जानिए क्या है वजह?
 
दिल्ली से ब्रिटेन, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान लेनी थी : इस बीच 39 वर्षीय यात्री फैज अनवर ने रविवार को बताया कि  हम शाम करीब 5.20 बजे विमान में सवार हुए और रात 7 बजे तक इंतजार करते रहे। अचानक बिना कोई कारण बताए हमसे कहा गया कि विमान से उतर जाएं। मुझे कल दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होना है, लेकिन वे मेरी उड़ान को फिर से तय करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि कई ऐसे यात्री थे जिन्हें दिल्ली से ब्रिटेन, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय संपर्क उड़ान लेनी थी, लेकिन वहां कोई भी उनकी बात सुनने के लिए मौजूद नहीं था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

मदर डेयरी के बाद महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए अमूल ताजा और गोल्ड की नई कीमतें

Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

अगला लेख