dharma sangrah
✕

एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया, बाल-बाल बचे 254 यात्री

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (14:56 IST)
नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के दिल्ली से कोलकाता जा रहे विमान से सोमवार सुबह एक पक्षी के टकरा जाने के  कारण उसका इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। विमान की कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग हुई है।
 
उड़ान संख्या एआई 401 ने सुबह 6.43 बजे यहां स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक पक्षी विमान से टकरा गया। इसमें विमान की बाईं ओर के इंजन को नुकसान पहुंचा है। सुबह 8.47 बजे कोलकाता में विमान को सुरक्षित उतारा गया। इसमें चालक दल के सदस्यों समेत 254 लोग सवार थे।
 
प्रवक्ता ने बताया कि अभी विमान वापसी की उड़ान भरने में सक्षम नहीं है और कोलकाता से दिल्ली आने वाली उड़ान के यात्रियों के लिए  वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। (वार्ता)
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख