Hanuman Chalisa
✕

खराब क्वालिटी! पतंजलि के आंवला जूस की बिक्री पर रोक

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (14:53 IST)
पतंजलि का आंवला जूस नहीं है सेहतमंदबाबा रामदेव की प‍तंजलि आयुर्वेद का आंवला जूस सेहतमंद नहीं है। एक जानकारी के मुताबिक इसकी गुणवत्ता को परखने के बाद सेना ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। 
 
एक जानकारी के मुताबिक पतंजलि आंवला जूस की बिक्री पर कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने रोक लगा दी है। एक सरकारी लैब ने इस जूस को अपने मापदंडों में बेहतर नहीं पाया था। इसके बाद सीएसडी ने इस उत्पाद की बिक्री पर रोक लगा दी।
 
सीएसडी की ओर से 3 अप्रैल 2017 को एक पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी डिपो को निर्देशित किया गया है कि मौजूदा स्टॉक के लिए वे सभी एक डेबिट नोट बनाएं ताकि उसे लौटाया जा सके। पतंजलि आयुर्वेद ने शुरुआत में जो उत्पाद बाजार में उतारे थे, उनमें आंवला जूस भी शामिल था।
 
बाजार में आंवला जूस की सफलता के बूते ही कंपनी ने दो दर्जन से ज्यादा वर्गों में अपने उत्पाद बाजार में उतारे थे। कंपनी का दावा था कि उनका उत्पाद अन्य कंपनियों के उत्पादों के मुकाबले सेहत के लिए और बेहतर था।
 
इस मामले पर दो अधिकारियों का कहना था कि इस बैच की जांच कोलकाता की सेंट्रल फूड लैबरेटरी में की गई थी। जांच में उत्पाद को उपयोग के लिए ठीक नहीं पाया गया। पतंजलि ने आर्मी की सभी कैंटीनों से आंवला जूस को वापस ले लिया है। 
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख