Hanuman Chalisa

वायुसेना ने कहा- पासा पलटने का दम रखता है राफेल, सख्त जरूरत है इसकी

Updated: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (13:39 IST)
जोधपुर। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने बुधवार को राफेल को पासा पलटने वाला बताया और कहा कि उच्चतम न्यायालय ने फ्रांस के साथ हुए इस सैन्य विमान सौदे के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं पर बहुत अच्छा फैसला दिया है। उन्होंने रक्षा खरीद के राजनीतिकरण के विरुद्ध सावधान किया और कहा कि पहले इसी की वजह से सेना को बोफोर्स तोप हासिल करने में देरी हुई थी।

उन्होंने से कहा कि मैं फैसले पर कुछ नहीं कहने जा रहा हूं, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने बहुत अच्छा फैसला दिया है। उसने यह भी कहा कि इस विमान की सख्त जरूरत है। धनोआ ने कहा कि जहां तक प्रौद्योगिकी की बात है तो राफेल विमान के खिलाफ कोई तर्क नहीं है। रूस के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास के मौके पर उनका बयान ऐेसे समय में आया है जब महज कुछ दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने राफेल सौदे की जांच की मांग संबंधी याचिकाएं खारिज कर दीं।

कांग्रेस ने 36 राफेल विमानों के इस सौदे में अनियमितता का आरोप लगाया है और दावा किया है कि यह सरकार उस दाम से बहुत ऊंचे मूल्य पर ये विमान खरीद रही है, जिस पर पिछली सरकार बातचीत कर रही थी। धनोआ ने कहा कि वायुसेना ने यह पक्का किया है कि विमान में श्रेष्ठ युद्धक प्रणालियां हों।

उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध खरीद में पहले ही काफी लंबा वक्त लग चुका है और इस दौरान भारत के पड़ोसियों ने अपना रक्षा आयुध भंडार उन्नत कर लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे रणनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर हमें इसकी जरूरत है। वह सरकार के इस कथन का समर्थन करते हुए जान पड़े कि विभिन्न हथियारों से लैस विमान के मूल्य विवरण का खुलासा होने से प्रतिद्वंद्वी उसकी क्षमता जान लेंगे।

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि करदाताओं को यह जानने का हक है कि उनका पैसा कहां जाता है, लेकिन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि इसका सही ढंग से इस्तेमाल हो। 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

अगला लेख