Hanuman Chalisa
✕

एम्स के डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (11:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने एम्स के उस डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश करते हुए दिल्ली चिकित्सा परिषद (डीएमसी) को पत्र लिखा है जिसने ढाई साल की बच्ची के साथ हुए कथित बलात्कार पर एक रिपोर्ट में गलत राय दी थी।
 
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने डीएमसी के रजिष्ट्रार गिरीश त्यागी को लिखे पत्र में कहा कि यह घोर चिकित्सीय लापरवाही का मामला है जिससे मामले और बच्ची के लिए न्याय के प्रयास पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता था।
 
कथित बलात्कार की यह घटना पूर्वी दिल्ली में हुई थी। पिछले साल 15 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में बच्ची की जांच की गई थी और फिर मामले को एम्स भेजा गया था। एम्स में 16 फरवरी को बच्ची की जांच की गई। आरोप है कि एम्स के डॉक्टर ने पहले की रिपोर्ट से अलग राय दी। (भाषा)

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख