dharma sangrah
✕

चुनाव आयोग के सामने क्या हैं चुनौतियां, मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया खुलासा

Updated: रविवार, 17 अगस्त 2025 (23:47 IST)
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डीपफेक चुनाव आयोग के लिए वास्तविक चुनौती हैं तथा आयोग कानून के दायरे में रहकर इनसे निपटने की पूरी कोशिश करेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मशीन द्वारा पढ़ी जा सकने वाली मतदाता सूचियों से मतदाताओं की निजता भंग हो सकती है।
ALSO READ: Vice President Electon : NDA ने किया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान, INDIA ब्लॉक सोमवार को कर सकता है चर्चा
कुमार ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डीपफेक वास्तव में हमारे लिए वास्तविक चुनौतियां हैं। कल ही, एक ‘एक्स’ हैंडल ने एआई-निर्मित वीडियो साझा किया था जो सच्चाई से कोसों दूर था।’’ मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग ऐसी चुनौतियों से निपटने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन वह केवल कानून के दायरे में रहकर ही काम कर सकता है।’’
 
मशीन द्वारा पढ़ी जा सकने वाली मतदाता सूची की विपक्ष की मांग पर कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट 2019 में इस संबंध में पहले ही फैसला दे चुका है। उन्होंने कहा कि  सुप्रीम कोर्ट 2019 में ही कह चुका है कि इससे मतदाताओं की निजता का उल्लंघन हो सकता है। कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले चुनाव के दौरान ‘‘वोट चोरी’’ का दावा करने के लिए कई मतदाताओं की तस्वीरें उनकी अनुमति के बिना मीडिया में इस्तेमाल की गईं।
ALSO READ: Bihar में मसौदा सूची से बाहर हुए 65 लाख मतदाताओं के नाम जिलों की वेबसाइट पर जारी, चुनाव आयोग ने दी जानकारी
उन्होंने पूछा कि क्या चुनाव आयोग को माताओं-बहनों समेत मतदाताओं के सीसीटीवी वीडियो साझा करने चाहिए? केवल मतदाता सूची में नाम वाले लोग ही अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया में एक करोड़ से ज़्यादा कर्मचारी, बूथ स्तर के 10 लाख से ज़्यादा एजेंट और 20 लाख से ज़्यादा बूथ स्तरीय अधिकारी काम करते हैं। ऐसे में क्या वोट चोरी की कोई गुंजाइश है?’’भाषा Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

अगला लेख